एटा: व्यास जी आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा का छठा दिन

चिलासनी व्यास जी आश्रम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव आज अपने छठे दिन में प्रवेश कर गया। कथा का रसपान कराने के लिए प्रसिद्ध कथावाचक श्री कुंज बिहारी जी महाराज वाराणसी अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को कथा का अमृत पिला रहे हैं।

छठे दिन की कथा में महाराज श्री ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, गोवर्धन धारण और महारास का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भागवत केवल ग्रंथ नहीं, बल्कि स्वयं भगवान का विग्रह स्वरूप है। कथा श्रवण से जीवन के समस्त संताप दूर होते हैं और मनुष्य को भक्ति का मार्ग मिलता है।

आश्रम परिसर “राधे-राधे” और “जय श्री कृष्ण” के जयकारों से गूंज उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु सुबह से ही कथा पंडाल में पहुंचे। महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर माहौल को भक्तिमय बना दिया।

आयोजन समिति ने बताया कि कथा का समापन विशाल भंडारे और पूर्णाहुति के साथ किया जाएगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से सायं 7 बजे तक चल रही है। क्षेत्र के धर्मप्रेमी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण का लाभ लेने की अपील की गई है।

सवांददाता : सोनू यादव

Leave a Comment