कासगंज: अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के साथ पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन ने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के साथ पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

शासन की मंशानुरूप निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के दिए निर्देश

कासगंज: पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से अपर पुलिस महानिदेशक, आगरा जोन, आगरा श्री एस.के. भगत ने जिलाधिकारी प्रणय सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह के साथ जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संत तुलसीदास इंटर कॉलेज, सोरों, राजकीय पॉलीटेक्निक, सोरों, बी.ए.वी. इंटर कॉलेज, कासगंज तथा श्री गणेश इंटर कॉलेज सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया। प्रथम पाली में 3552 परीक्षार्थियों में से 2783 परीक्षा में शामिल हुये 769 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में 3552 परीक्षार्थियों में से 2811 परीक्षा में शामिल हुये 741 अनुपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने परीक्षा कक्षों, प्रवेश द्वारों, सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था, कंट्रोल रूम, पेयजल, विद्युत आपूर्ति एवं सुरक्षा प्रबंधों का गहन निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Leave a Comment