2026 मुख्य विकास अधिकारी वीरेन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि माननीय सांसद, लोकसभा क्षेत्र एटा श्री देवेश शाक्य जी के निर्देशों के क्रम में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) जनपद कासगंज की बैठक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 10 जून 2026 को आयोजित की जानी थी।
उन्होंने बताया कि जनपद कासगंज में पुलिस भर्ती एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के आयोजन के दृष्टिगत तथा माननीय सांसद महोदय से दूरभाष पर हुई वार्ता के उपरांत उक्त बैठक की तिथि में परिवर्तन किया गया है।
अब जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक दिनांक 15 जून 2026 (सोमवार) को दोपहर 12ः00 बजे कलेक्ट्रेट कासगंज के रुद्राक्ष सभागार में आयोजित की जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं समिति के सदस्यों से निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर बैठक में प्रतिभाग करने तथा आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में जनपद में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं एवं परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी तथा जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
कासगंज: मुख्य विकास अधिकारी ने 15जून जिला विकास समन्वयन एवं निगरानी समिति की बैठक होगी
