जौनपुर: जिला अधिकारी जौनपुर सैमुअल पाल ने सीएमओ व पुलिस अधीक्षक के माध्यम से थाना अध्यक्षों को दिया निर्देश ।नई व्यवस्था के माध्यम से तीन शिफ्ट में 24 घंटे डॉक्टर रहेंगे तैनात । मृत्यु के बाद पोस्ट मार्टम कराने में होने वाली देरी के दौरान स्वजन के दर्द को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। अभी तक पोस्ट मार्टम के लिए महज 2 शिफ्ट में डॉक्टर के होने की वजह से किसी घटना के बाद यह प्रक्रिया पूरी होने में काफी समस्या होती थी। घर वालों को भी इसके लिए घंटों इंतजार करना पड़ता था जो अब नहीं होगा। नई व्यवस्था के तहत अब मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज को भी पोस्टमार्टम करना अनिवार्य करते 24 घंटे तीन शिफ्ट पोस्टमार्टम कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। आमतौर पर रात के दौरान होने वाले पोस्ट मार्टम किसी विशेष परिस्थिति में जिलाधिकारी की अनुमति की आवश्यकता होती है। इसके बावजूद कई बार पोस्ट मार्टम कराने के बजाय टरकाया जाता है अब नहीं चलेगा 24 घंटे पोस्ट मार्टम के लिए अब 3 शिफ्ट में डॉक्टर रहेंगे। पीड़ित परिवार के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
जौनपुर: पोस्ट मार्टम के लिए अब नहीं करना होगा इंतजार।
