पीलीभीत/बिलसंडा:जनपद पीलीभीत के ब्लॉक बिलसंडा अंतर्गत गांव बेहटी में विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्रामीण किसान कल्याण समिति बेहटी के तत्वावधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया लिया।कार्यक्रम में बीसलपुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी रोहित जोशी, बिलसंडा ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी अमित शुक्ला, पशुचिकित्साधिकारी डॉ. जगदेव सिंह, थानाध्यक्ष जगदीप मलिक, समाजसेवी आशीष सक्सेना एडवोकेट, पत्रकार मुकेश सक्सेना, ग्रामीण किसान कल्याण समिति बेहटी के अध्यक्ष रंजीत सिंह, देवेंद्र पटेल, मुनेंद्र पटेल, सुरेश पटेल, समाजसेवी वैभव सक्सेना, सौरभ शुक्ला, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव मौर्या सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया।
सभी ने “एक वृक्ष मां के नाम” अभियान के तहत पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। बीसलपुर रेंजर रोहित जोशी ने कहा कि पर्यावरण बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। एक पेड़ लगाकर हम आने वाली पीढ़ी को स्वस्थ हवा और पानी दे सकते हैं। खंड विकास अधिकारी अमित शुक्ला ने ग्रामीणों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पर्यावरण को बचाने और हरियाली बढ़ाने का सामूहिक संकल्प लिया। थानाध्यक्ष जगदीप मलिक ने कहा वृक्ष हमारा जीवन हमें इनके संरक्षण संवर्धन में कोई कभी नहीं छोड़ने चाहिए।
संवाददाता-सोनपाल
पीलीभीत: अफसरों और ग्रामीणो ने मिलकर कार्यक्रम”एक वृक्ष मां के नाम” के अंतर्गत लगाए वृक्ष।
