फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 जून 2026 पाल समाज द्वारा लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती के उपलक्ष्य में तृतीय भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा गुड़गांव देवी मंदिर से प्रारंभ होकर लालदरवाजा फुब्बारे तक निकाली गई, जिसमें पाल, बघेल एवं धनगर समाज के हजारों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोग पैदल एवं मोटरसाइकिलों के साथ शामिल हुए। यात्रा मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर समाज के लोगों एवं अन्य समुदायों के नागरिकों ने अपने घरों की छतों से पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। चौक क्षेत्र में फर्रुखाबाद नगर पालिका अध्यक्ष के पुत्र द्वारा फूल-मालाओं से स्वागत किया गया, जबकि लीलीलगंज में सुरेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू भैया ने पुष्पमालाएं पहनाकर श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में भाजपा नेता शैलेंद्र सिंह राठौर, रूपेश गुप्ता, विमल यादव, महेंद्र सिंह कटियार, प्रभात स्वास्थ्य, भईयन मिश्रा, प्रदीप राठौर, करणी सेना के पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए।
शोभायात्रा के मुख्य आयोजकों में जयदेव पाल, सुरेंद्र पाल, पंकज पाल, दिनेश पाल, अवधेश पाल, दीपेंद्र पाल, पवन पाल, अवनीश पाल, अरविंद पाल, रविंद्र पाल, श्रीकृष्ण पाल एवं उदयभान पाल सहित रीवा-गढ़वा क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कार्यक्रम के दौरान लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों, समाज सेवा एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया गया। आयोजकों ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर का जीवन समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है और उनके आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना आवश्यक है।
