फर्रुखाबाद:भाजपा संगठनात्मक बैठक में आगामी अभियानों की बनी रणनीति, 5 जून से 21 जून तक चलेंगे विशेष कार्यक्रम

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 मई 2026 आवास विकास कॉलोनी स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर गुरुवार को जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा की अध्यक्षता में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला संगठन प्रभारी एवं कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिव महेश दुबे ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और अभियानों की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी एवं विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष मौजूद रहे।

जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे ने कहा कि 26 मई 2026 को केंद्र की मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण हुए हैं। इस अवसर पर संगठन द्वारा 5 जून से 21 जून तक विभिन्न अभियान चलाए जाएंगे। इन अभियानों में विश्व पर्यावरण दिवस, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, जनकल्याण शिविर, प्रदर्शनी और प्राकृतिक खेती कार्यशाला जैसे कार्यक्रम शामिल रहेंगे। उन्होंने कहा कि सभी अभियानों में पार्टी कार्यकर्ताओं की शत-प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुशासन, विकास और सुरक्षा का संकल्प लेकर देश की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास किया। कोरोना जैसी विषम परिस्थितियों के बावजूद सरकार ने नई विकास नीति और नई सोच के साथ देश की तस्वीर बदलने का कार्य किया है।

बैठक में तय कार्यक्रमों के अनुसार 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रत्येक मंडल में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 13 या 14 जून को जनपद के सभी जनप्रतिनिधि, भाजपा जिलाध्यक्ष एवं प्रभारी मंत्री मीडिया संवाद करेंगे। 14 जून से 16 जून तक ब्लॉक स्तर पर जनकल्याण शिविर लगाए जाएंगे, जिनमें महिलाओं, किसानों, युवाओं, श्रमिकों, बुजुर्गों और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी एवं लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।

16 जून को इटावा-बरेली हाईवे स्थित बधार के पास श्री प्रभु पैलेस में “विकसित भारत सम्मेलन” आयोजित होगा, जिसमें डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक, उद्योगपति, अधिवक्ता, युवा उद्यमी और लाभार्थी शामिल होंगे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता का निर्धारण प्रदेश नेतृत्व द्वारा किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त 17 जून से 20 जून तक जिला एवं मंडल स्तर पर मोदी सरकार और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। वहीं 18 और 19 जून को प्राकृतिक खेती कार्यशाला आयोजित होगी, जिसमें प्राकृतिक खेती से जुड़े स्टॉल लगाए जाएंगे और प्रतिभाशाली किसानों को सम्मानित किया जाएगा।

शिव महेश दुबे ने बताया कि 8 जून से 14 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान चलाकर वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान और प्रगति पथ यात्रा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान सांसद लोकसभा क्षेत्र में और विधायक अपने विधानसभा क्षेत्रों में प्रवास करेंगे। 21 जून को प्रत्येक मंडल और जिला स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा।

जिला अध्यक्ष फतेहचंद्र वर्मा ने कहा कि सभी अभियानों के लिए संयोजकों की नियुक्ति कर दी गई है और प्रदेश नेतृत्व द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जाएगा।

अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाए तथा योजनाओं से वंचित पात्र लोगों को जागरूक कर लाभ दिलाने का कार्य करे।

बैठक का संचालन जिला महामंत्री गोपाल राठौर ने किया।

इस अवसर पर जिला महामंत्री अमरदीप दीक्षित, हिमांशु गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, वीरेंद्र कठेरिया, प्रतिभा रश्मि दुबे, अनुराग दुबे, अभिषेक बाथम, सर्वेश कुशवाहा, संदेश राजपूत, अशनील दिवाकर, जिला मंत्री अनुराग सिंह, पंकज पाल, शिव मोहन सिंह, अभिषेक बाजपेई, हिना दवे, प्रतिभा राजपूत, मनोज गंगवार, कार्यालय प्रभारी संजय सिंह, जिला आईटी संयोजक रजनीश मिश्रा, नामित सभासद धर्मेंद्र राजपूत, कायमगंज ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अरुण दुबे, कमालगंज ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शील चंद्र वर्मा, नीरज अवस्थी, सोशल मीडिया प्रमुख सुशील राजपूत, ऋषिपाल सिसोदिया, महेंद्र राजपूत सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment