फर्रुखाबाद:अनशन पर बैठे श्याम बिहारी अवस्थी से मिले भारतीय किसान यूनियन (सर्बोदय) के राष्ट्रीय सचिव

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 मई 2026 जनपद की अमृतपुर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत बालीपट्टी रानी में पिछले कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर अनशन पर बैठे श्याम बिहारी अवस्थी से मिलने भारतीय किसान यूनियन (सर्बोदय) के राष्ट्रीय सचिव डॉ. आशुतोष अवस्थी पहुंचे। उनके साथ प्रदेश सचिव आशुतोष अवस्थी, जिला विधिक सलाहकार चंद्रेश पांडे एडवोकेट तथा जिला अध्यक्ष बृजराज सिंह भी मौजूद रहे।

किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर श्याम बिहारी अवस्थी की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान नेताओं ने कहा कि किसानों एवं आम नागरिकों की जायज मांगों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

राष्ट्रीय सचिव डॉ. आशुतोष अवस्थी ने कहा कि आगामी दो दिनों के भीतर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की जाएगी। यदि जिला प्रशासन द्वारा समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

जिला अध्यक्ष बृजराज सिंह ने कहा कि जरूरत पड़ने पर किसान यूनियन के पदाधिकारी भी अनशन में शामिल होकर आंदोलन को समर्थन देंगे। साथ ही आगे की रणनीति राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार तय की जाएगी।

इस दौरान गांव में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं किसान मौजूद रहे। किसान यूनियन नेताओं के पहुंचने से अनशन पर बैठे श्याम बिहारी अवस्थी को समर्थन मिला और आंदोलन को नई मजबूती प्राप्त हुई।

Leave a Comment