फर्रुखाबाद: पारुल तरार होंगी जनपद की नई नगर मजिस्ट्रेट, पहले भी निभा चुकी हैं अहम जिम्मेदारी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 मई 2026 जनपद को एक बार फिर अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी पारुल तरार की सेवाएं मिलने जा रही हैं। शासन द्वारा पारुल तरार को फर्रुखाबाद का नया नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

पारुल तरार इससे पहले भी फर्रुखाबाद में एसडीएम पद पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अपने पूर्व कार्यकाल में उन्होंने सख्त प्रशासनिक कार्यशैली, कानून व्यवस्था पर मजबूत पकड़ और जनता से सीधे संवाद के कारण अलग पहचान बनाई थी। जिले में उनकी कार्यप्रणाली को काफी सराहा गया था।

जानकारी के अनुसार, नई नियुक्ति से पहले पारुल तरार मुरादाबाद विकास प्राधिकरण में उप जिला अधिकारी के पद पर तैनात थीं। वहां भी उन्होंने विकास कार्यों और प्रशासनिक योजनाओं को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अब नगर मजिस्ट्रेट के रूप में उनकी वापसी को जिले के लिए अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि उनके अनुभव का लाभ फर्रुखाबाद की प्रशासनिक व्यवस्था, राजस्व कार्यों और कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने में मिलेगा।

स्थानीय लोगों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच उनकी वापसी को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। जनता को उम्मीद है कि पारुल तरार के नेतृत्व में नगर क्षेत्र के कई लंबित मामलों और व्यवस्थाओं में तेजी आएगी।