हरदोई (पाली):_फेसबुक पर रोहित सिंह फरिग़हना थाना पाली जनपद हरदोई के द्वारा कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी समाज के ऊपर कई बार बहुत ही अशोभनीय शब्दों का प्रयोग कर गाली गलौज किया गया जिससे कुशवाहा समाज के लोग काफी नाराज हुए बात अखिल भारतीय कुशवाहा महा सभा के पदाधिकारी तक पहुंची और उन्होंने अपना विरोध और घटना के बारे में जानकारी दी जिसमें पदाधिकारी के निर्देश पर एडवोकेट अशोक कुमार कुशवाहा समाज के सैकड़ो युवकों के साथ पाली थाने पर पहुंचे और थाने पर अपनी शिकायत दर्ज कराई शिकायती पत्र में मांग की गई है कि विपक्षी रोहित सिंह की जल्द गिरफ्तारी करी जाए समाज के लोगों का कहना है कि अगर पुलिस गिरफ्तारी नहीं करती है तो अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा बहुत बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा
हरदोई:फेसबुक पर गलत अप शब्दों के प्रयोग से नाराज कुशवाहा समाज के लोगों ने दर्ज कराई शिकायत
