फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 मई 2026 जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शमसाबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मु0अ0सं0-20/2026, धारा 305(a)/331(4)/317(2) बीएनएस से संबंधित मामले में एक अभियुक्त को चोरी किए गए माल के साथ गिरफ्तार किया है।यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक सिंह के निर्देशन तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज हरीश चंदर के कुशल पर्यवेक्षण में की गई।क्या है पूरा मामला?घटना दिनांक 15 फरवरी 2026 की है, जब ग्राम पैलानी दक्षिण निवासी ग्राम प्रधान जुवैर खां ने थाना शमसाबाद में लिखित तहरीर दी थी कि अज्ञात चोरों ने पंचायत भवन का ताला तोड़कर चोरी कर ली। इस संबंध में थाना शमसाबाद पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।ऐसे हुआ खुलासाविवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने अभियुक्त नौशाद पुत्र इस्माइल, निवासी आजाद नगर थाना मिर्जापुर, जनपद शाहजहाँपुर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के समय उसके पास से चोरी किया गया सामान भी बरामद किया गया।पूछताछ में क्या बताया?पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर पंचायत भवन में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था और अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी भी मांगी।बरामद सामानएक कंप्यूटर LED मॉनिटर, एक इन्वर्टर, एक CPUअभियुक्त का आपराधिक इतिहासअभियुक्त के खिलाफ पहले भी एक अन्य मुकदमा थाना मिर्जापुर, जनपद शाहजहाँपुर में दर्ज है।पुलिस टीमइस सफलता में थाना शमसाबाद की टीम का विशेष योगदान रहा, जिसमें—थानाध्यक्ष रमेश सिंह, उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार, कांस्टेबल सोहित कसाना, कांस्टेबल राहुल कुमार शामिल रहे।
पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
