प्रयागराज:भारतीय सेना द्वारा अरैल घाट पर आयोजित कार्यक्रम, जिसमें मा० रक्षा मंत्री भारत सरकार श्री राजनाथ सिंह जी का आगमन प्रस्तावित है,

प्रयागराज, कृपया भारतीय सेना द्वारा अरैल घाट पर आयोजित कार्यक्रम, जिसमें मा० रक्षा मंत्री भारत सरकार श्री राजनाथ सिंह जी का आगमन प्रस्तावित है, उक्त कार्यक्रम में सुरक्षा के दृष्टिगत दिनांक 02.05.2026 को समय 17.00 बजे से दिनांक 03.05.2026 को समय 24.00 बजे तक अरैल घाट, प्रयागराज एवं उसके निर्धारित परिधि क्षेत्र को पूर्णतः “नो ड्रोन जोन” घोषित किया जाता है।

उक्त अवधि के दौरान निर्दिष्ट क्षेत्र में किसी भी प्रकार के ड्रोन अथवा अन्य मानव रहित उड़ान उपकरण के संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। यदि कोई व्यक्ति/संस्था बिना सक्षम अनुमति के ड्रोन अथवा मानव रहित उपकरण का संचालन करता हुआ पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जायेगी।

समस्त सम्बन्धित अधिकारी/थाना प्रभारी को निर्देशित किया जाता है कि वे इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करायें तथा क्षेत्र में सतत निगरानी बनाए रखें।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858