बरेली:सिरौली थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से फरार।

सिरौली थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से फरार। जानकारी के अनुसार, विकास यादव पुत्र श्याम सिंह खरगपुर गांव के निवासी थे। वह अपनी रिश्तेदारी सुकटिया गांव से दावत खाकर देर रात अपने गांव लौट रहे थे। ग्राम आराजी के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से भाग गया। परिजनों को लगा कि रात अधिक होने के कारण विकास कहीं रुक गया होगा। लेकिन, जब वह सुबह तक घर नहीं पहुंचे, तो परिवार वालों ने फोन पर संपर्क किया। उन्हें पता चला कि विकास रात को ही अपने गांव के लिए निकल चुके थे।

सुबह राहगीरों ने ग्राम आराजी के पास एक खंदी में बाइक सहित विकास को पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल सिरौली पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी विनोद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराई, जिसकी पुष्टि विकास यादव पुत्र श्यामसिंह यादव, निवासी खरगपुर के रूप में हुई।

सिरौली पुलिस ने विकास के परिजनों को घटना की सूचना दी। परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। बताया गया है कि विकास यादव की शादी चार महीने पहले ही हुई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।