फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 अप्रैल 2026 तथागत सामाजिक समिति (TSS) की मासिक/समीक्षा बैठक रविवार को आरपी पैलेस (मेडिक्स हॉस्पिटल बाईपास रोड, कायमगंज) में दोपहर लगभग 12:00 बजे आयोजित की गई। बैठक में समिति के पदाधिकारियों एवं गणमान्य लोगों की सक्रिय सहभागिता रही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बेचेलाल उर्फ बेचैन ने की, जबकि बैठक का संचालन TSS के जिला अध्यक्ष शिवकुमार शाक्य द्वारा किया गया। बैठक की शुरुआत समाज और संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा के साथ हुई।
सम्मान समारोह रहा मुख्य आकर्षणबैठक के दौरान समाज के प्रति उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।शैक्षिक योगदान के लिए पूर्व अध्यापिका हिमलेश शाक्य (पत्नी डॉ. मिथलेश कुमार शाक्य, आवास विकास, फर्रुखाबाद) को सम्मान पत्र, पगड़ी, पंचशील पट्टिका एवं भगवान गौतम बुद्ध का चित्र देकर सम्मानित किया गया।पूर्व अध्यापक उमाशंकर शाक्य (निवासी टिलियाँ बीबीगंज) को उनके शैक्षिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।संतोष कुमार शाक्य को समिति के प्रति समर्पण, सेवा भाव और सक्रिय योगदान के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया।इन सभी सम्मानित व्यक्तियों को डॉ. भिक्षु धम्मपाल महाथेरो (अध्यक्ष, संकिसा भिक्षु एसोसिएशन, राजघाट) द्वारा सम्मानित किया गया।
महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई चर्चाबैठक में समिति की स्मारिका प्रकाशन, सामाजिक धरोहर के संरक्षण और संगठन को मजबूत करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
संगठन को अधिक सक्रिय बनाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया कि: प्रत्येक ब्लॉक अध्यक्ष हर माह नियमित बैठक आयोजित करेंगे। संगठन की फोन डायरेक्टरी तैयार की जाएगी। ग्राम पंचायत स्तर पर निगरानी और संचालन के लिए प्रत्येक ब्लॉक में जिला उपाध्यक्ष एवं जिला सचिव की कार्य भार सौपा गया है।
प्रमुख पदाधिकारी एवं उपस्थित सदस्यबैठक में शिवकुमार शाक्य (जिलाध्यक्ष), रामवीर शाक्य (महासचिव), सुभाष चंद्र शाक्य एडवोकेट (जिला उपाध्यक्ष), राधेश्याम शाक्य (जिला कोषाध्यक्ष) सहित महावीर सिंह शाक्य, संतोष कुमार शाक्य, उमाशंकर शाक्य, लाला राम शाक्य, दीपक शाक्य, हेमंत कुमार शाक्य, डॉ.धर्मवीर सिंह (नगर मीडिया प्रभारी), मनोज कुमार, अवधेश सिंह, अखिलेश शाक्य, बिपिन सैनी, जागेश्वर सिंह शाक्य, महेश बाबू शाक्य, शेर सिंह शाक्य, कमलेश शाक्य, गिरजाशंकर शाक्य, रामऔतार शाक्य (आढ़ती), नरेंद्र शाक्य (जिला पंचायत सदस्य), राजन शाक्य, सुरजीत शाक्य उर्फ हैप्पी, अंकित शाक्य, अचल प्रताप सिंह एडवोकेट,जतिन शाक्य उर्फ गोलू, सुरेन्द्र सिंह शाक्य, मिथुन शाक्य (पूर्व प्रधान) आदि सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने, सामाजिक एकता को बढ़ावा देने और समाज के विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
