फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 अप्रैल 2026 जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त और निर्धारित मूल्य पर कीटनाशी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 35 दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान 2 दुकानों के लाइसेंस निलंबित किए गए, 9 प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए तथा 3 कीटनाशी नमूने जांच के लिए प्रयोगशालाओं में भेजे गए हैं।यह कार्रवाई प्रमुख सचिव कृषि, उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी फर्रुखाबाद के आदेश के तहत की गई। इसके लिए कृषि विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों की संयुक्त टीमें गठित कर सदर, अमृतपुर और कायमगंज तहसीलों में एक साथ छापेमारी अभियान चलाया गया।जांच में क्या मिलाछापेमारी के दौरान कई दुकानों पर अनियमितताएं सामने आईं। कुछ प्रतिष्ठानों पर जांच के समय दुकानें बंद मिलीं, जिसके चलते उन्हें नोटिस जारी किया गया है। जिन प्रमुख दुकानों को नोटिस दिया गया, उनमें अंशिका बीज भंडार, द्विवेदी कृषि सेवा केंद्र, गंगापार एग्री क्लीनिक, कृष्णा कृषि सेवा केंद्र, रामगंगा मलिक प्रोड्यूसर कंपनी, रितु कृषि सेवा केंद्र, त्रिशा फर्टिलाइजर्स और मानस किसान सेवा केंद्र शामिल हैं।2 लाइसेंस निलंबितअभिलेख अधूरे पाए जाने पर नाथ सीड्स (सेंट्रल जेल चौराहा, फतेहगढ़) और भारतीय बीज भंडार के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए गए। वहीं न्यू सुपर बीज भंडार, नगला कलार को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है।आगे भी जारी रहेगा अभियानजिला कृषि रक्षा अधिकारी ने बताया कि किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। सभी कीटनाशी विक्रेताओं को स्टॉक और बिक्री रजिस्टर अद्यतन रखना अनिवार्य है। साथ ही, जिन कंपनियों के उत्पाद बेचे जा रहे हैं, उनकी अधिकृत अनुमति (अथॉरिटी) लाइसेंस में दर्ज कराना जरूरी है।इसके अलावा सभी विक्रेताओं को आई.पी.एम.एस. (IPMS) पोर्टल पर पंजीकरण कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। प्रशासन ने साफ किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
फर्रुखाबाद: 35 कीटनाशी दुकानों पर छापा, 2 लाइसेंस निलंबित, 9 को नोटिस—3 नमूने जांच के लिए भेजे
