फर्रुखाबाद:विधानसभा भ्रमण से बच्चों ने समझी लोकतंत्र की कार्यप्रणाली।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 अप्रैल 2026 जनपद के कायमगंज विधानसभा क्षेत्र की विधायिका डॉ. सुरभि द्वारा एक सराहनीय पहल के तहत P.N. Foundation School, कायमगंज के छात्र-छात्राओं को उत्तर प्रदेश विधानसभा का शैक्षिक भ्रमण कराया गया। इस दौरान बच्चों ने लोकतंत्र के महत्वपूर्ण स्तंभ—विधायिका—की कार्यप्रणाली को करीब से समझा।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को उत्तर प्रदेश विधानसभा के आदरणीय अध्यक्ष Satish Mahana से भेंट करने का अवसर भी प्राप्त हुआ। इस मुलाकात के दौरान अध्यक्ष महोदय ने बच्चों को विधानसभा की कार्यप्रणाली, विधायी प्रक्रिया तथा जनहित में लिए जाने वाले निर्णयों की विस्तृत जानकारी दी।

छात्रों ने विधानसभा भवन के साथ-साथ विधानसभा म्यूजियम का भी अवलोकन किया, जहाँ उन्हें प्रदेश के राजनीतिक इतिहास और विकास यात्रा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त हुईं। इसके अतिरिक्त हेलीकॉप्टर राइड जैसी रोमांचक गतिविधियों का अनुभव भी बच्चों के लिए यादगार रहा।

इस शैक्षिक भ्रमण के माध्यम से बच्चों ने न केवल लोकतांत्रिक व्यवस्था की बारीकियों को समझा, बल्कि नीति निर्माण की प्रक्रिया, जनप्रतिनिधियों की भूमिका और उत्तर प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी भी हासिल की।

इस अवसर पर यह स्पष्ट हुआ कि इस प्रकार के शैक्षिक भ्रमण बच्चों के बौद्धिक विकास के साथ-साथ उनमें लोकतांत्रिक मूल्यों, जिम्मेदारी और जागरूक नागरिक बनने की भावना को भी सुदृढ़ करते हैं।