फर्रुखाबाद में बौद्ध रीति से सम्पन्न हुआ दाम्पत्य सूत्र बन्धन संस्कार, नवदम्पति को प्रदान किया गया प्रमाण पत्र

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 फरवरी 2026 जनपद में आज एक सादगीपूर्ण एवं गरिमामय समारोह के मध्य बौद्ध रीति-रिवाज से दाम्पत्य सूत्र बन्धन संस्कार सम्पन्न कराया गया। इस अवसर पर सोनू पुत्र श्री राजवीर शाक्य, निवासी ग्राम नगला माछी, पोस्ट झसी, जिला फर्रुखाबाद एवं रिचा पुत्री श्री दिनेशचन्द्र शाक्य, निवासी ग्राम नगला निजाम, पोस्ट उखरा, जिला फर्रुखाबाद ने बौद्ध परंपरा के अनुसार वैवाहिक जीवन में प्रवेश किया।

समारोह बौद्ध विधि-विधान एवं त्रिशरण–पंचशील के उच्चारण के साथ सम्पन्न हुआ। नवदम्पति ने परस्पर समानता, सहयोग, करुणा और नैतिक जीवन मूल्यों पर आधारित वैवाहिक जीवन जीने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का संचालन धर्मपालसिंह बौद्ध द्वारा किया गया। उन्होंने वैवाहिक संस्कार पूर्ण होने के उपरांत नवदम्पति को विधिवत प्रमाण पत्र प्रदान किया तथा उनके सुखद, समृद्ध और मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना की।

इस अवसर पर परिजन, मित्रगण एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने नवदम्पति को शुभाशीष देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह आयोजन सामाजिक समरसता, सादगी एवं बौद्ध परंपरा के मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल के रूप में देखा गया।

Leave a Comment