फर्रुखाबाद: बौद्ध रीति से सम्पन्न हुआ प्रिया-सोनू का विवाह, प्रमाण पत्र प्रदान

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 फरवरी 2026 दिन शनिवार को प्रिया पुत्री श्री मोरध्वज शाक्य, निवासी ग्राम अठरुइया पोस्ट कनासी जनपद फर्रुखाबाद तथा सोनू पुत्र श्री अशोक कुमार शाक्य, निवासी ग्राम डोडापुर पोस्ट विधूना जनपद औरैया का विवाह बौद्ध रीति-रिवाजों के अनुसार सम्पन्न कराया गया।

विवाह संस्कार कार्यक्रम में बौद्ध परंपरा के अनुसार दाम्पत्य सूत्र बन्धन सम्पन्न कराया गया, जिसमें उपस्थित परिजनों, समाज के गणमान्य व्यक्तियों एवं शुभचिंतकों ने नवदंपति को आशीर्वाद दिया। विवाह संस्कार सम्पन्न होने के उपरांत धर्मपाल बौद्ध द्वारा नवविवाहित जोड़े को वैवाहिक प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का वातावरण सादगीपूर्ण एवं प्रेरणादायी रहा, जिसमें सामाजिक समरसता और बौद्ध परंपराओं के पालन पर विशेष जोर दिया गया। उपस्थित लोगों ने नवदंपति के सुखी वैवाहिक जीवन की मंगलकामना की।