फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 जनवरी 2026 यातायात माह के अंतर्गत सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से दिनांक 29 जनवरी 2026 को क्षेत्राधिकारी यातायात के नेतृत्व में यातायात पुलिस टीम द्वारा आर्मी पब्लिक स्कूल, फतेहगढ़ में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को सड़क सुरक्षा के महत्व, यातायात नियमों का पालन, हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग, ओवरस्पीडिंग से होने वाले नुकसान तथा सुरक्षित पैदल यात्री व्यवहार के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। यातायात पुलिस अधिकारियों ने सरल उदाहरणों के माध्यम से नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और यातायात से जुड़े सवाल पूछे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने सुरक्षित यातायात का संकल्प लिया और नियमों का पालन करने का आश्वासन दिया।
यातायात पुलिस द्वारा बताया गया कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य भविष्य की पीढ़ी को जिम्मेदार नागरिक बनाना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। कार्यक्रम की सभी ने सराहना की।
