फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 जनवरी 2026 जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर आलोक सिंह के निर्देशन एवं श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज कानपुर हरीश चन्दर के कुशल पर्यवेक्षण में पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार दिनांक 24 जनवरी 2026 को कोतवाली फतेहगढ़ पर पंजीकृत मु0अ0सं0 30/2026 धारा 191(2)/191(3)/125/115(2)/352/351(3)/109 बीएनएस से संबंधित नामजद एवं वांछित अभियुक्त रंजीत यादव को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 देशी तमंचा 315 बोर, 01 खोखा कारतूस एवं 01 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण :
रंजीत यादव पुत्र रनवीर सिंह, निवासी 1/77 सिविल लाइन मड़ैया, कोतवाली फतेहगढ़, जनपद फतेहगढ़।
घटना का विवरण :
दिनांक 22 जनवरी 2026 की रात्रि में अभियुक्तगण द्वारा वादिनी के साथ गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने, फायर करने एवं पथराव करने की घटना को अंजाम दिया गया था। इस संबंध में वादिनी के प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली फतेहगढ़ पर उपरोक्त मुकदमा पंजीकृत किया गया था, जिसमें अभियुक्त रंजीत यादव की गिरफ्तारी की गई।
पूछताछ में अभियुक्त ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए अपनी सफाई माननीय न्यायालय में अधिवक्ता के माध्यम से देने की बात कही है।
बरामदगी का विवरण :
01 देशी तमंचा 315 बोर, 01 खोखा कारतूस 315 बोर, 01 जिंदा कारतूस 315 बोर
आपराधिक इतिहास :
गिरफ्तार अभियुक्त रंजीत यादव के विरुद्ध कोतवाली फतेहगढ़ एवं अन्य थानों में हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट सहित कुल 08 आपराधिक मुकदमे पूर्व से दर्ज हैं।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम :
उ0नि0 प्रमोद कुमार, हे0का0 एलम, का0 राहुल कुमार
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु ऐसे अपराधियों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी
