लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी मितौली के कुशल मार्गदर्शन एवं थानाध्यक्ष नीमगांव के नेतृत्व में दिनांक 21.01.2026 दिन बुधवार को थाना नीमगांव पुलिस द्वारा, 01 नफर अभियुक्त मसूद खान पुत्र रहीश अहमद निवासी ग्राम अछनियाँ थाना नीमगांव जनपद खीरी, जिसको श्रीमान जिला मजिस्ट्रेट महोदय के आदेशानुसार जिला बदर किया गया था, जोकि अपने ग्राम अछनिया मे घूमता हुआ पाया गया । जिसकी गिरफ्तारी कर थाना नीमगांव पर मु0अ0स0 35/2026 धारा 10 उत्तर प्रदेश गुण्डागर्दी नियंत्रण अधिनियम 1970 पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 सिद्धान्त पवार चौकी प्रभारी बेहजम, हे0का0 निसार अहमद,का0 विकास कुमार,का0 भूपेन्द्र कुमार थाना नीमगांव जनपद खीरी रहे।
