कासगंज:शैक्षणिक भ्रमण के दौरान बच्चों ने पाई महत्वपूर्ण जानकारी


अमांपुर ब्लॉक क्षेत्र के मीरा देवी मैमोरियल इंटर कॉलेज के छात्र छात्राएं बुधवार को शैक्षणिक भ्रमण पर पहुंचे। इस दौरान प्रेम मंदिर, वैष्णो धाम, रमण रेती, गोवर्धन धाम, इस्कॉन मंदिर, कीर्ति मंदिर, दाऊ जी आदि धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थानों का भ्रमण किया। बुधवार सुबह अमांपुर चेयरमैन कमांडो चांद अली, विद्यालय के संरक्षक धीरज गुप्ता, प्रबंधक डॉ कमल पांडे, प्रधानाचार्य टीपीएस सोलंकी और तरुण पांडे ने पूजन करने के उपरांत बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भ्रमण के दौरान सभी बच्चे काफी प्रफुल्लित नजर आए। छात्र सुमित ने बताया कि इस तरह के शैक्षणिक भ्रमण से हमारी संस्कृति की भव्यता का साक्षात अनुभव हो पता है। वहीं छात्रा शिवानी के कहा कि सभी छात्रों को शैक्षणिक भ्रमण पर अनिवार्य रूप से आना चाहिए। सभी बच्चों को भ्रमण से काफी जिज्ञासाओं के उत्तर मिल पाए। रात्रि के सभी लोग भ्रमण कर वापस लौटे। इस दौरान भूपेंद्र सिंह, अरविंद, अनुभव सोलंकी, नीलम सोलंकी, शिवा यादव, शिवानी, सत्यप्रकाश, गिरिराज, राकेश चौहान आदि लोग मौजूद रहे।