फर्रुखाबाद:फ्यूल स्टेशन अनापत्ति प्रमाणपत्रों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश — जिलाधिकारी

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 नवंबर 2025 कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा फ्यूल स्टेशन (रिटेल आउटलेट) हेतु अनापत्ति प्रमाणपत्र निर्गत किये जाने के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी संबंधित विभाग निर्धारित नियमों एवं समयसीमा के अनुसार अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC) निर्गत करें। यदि किसी आवेदन में कोई अभाव या कमी पाई जाती है तो उसे स्पष्ट रूप से निरस्त करते हुए सूचित किया जाए, परंतु किसी भी स्थिति में आवेदन लंबित न रखा जाए।

उन्होंने कहा कि निवेश और विकास की गति बनाए रखने के लिए प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और तत्परता आवश्यक है। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि फ्यूल स्टेशन स्थापना से जुड़ी सभी औपचारिकताओं का पालन सुनिश्चित किया जाए ताकि भविष्य में किसी प्रकार की शिकायत या विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, डीएफओ राजीव कुमार, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरुन कुमार सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।