फर्रुखाबाद:थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा वृद्धाश्रम सिरौली में महिलाओं को किया गया जागरूक।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 अक्टूबर 2025 महिला सुरक्षा विशेष दल, थाना नवाबगंज द्वारा मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत वृद्धाश्रम सिरौली क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान दल के सदस्यों ने वृद्धाश्रम में रह रही महिलाओं और बुजुर्गों को सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता से संबंधित जानकारियां प्रदान कीं।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन नंबर 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला शक्ति केंद्र 181 जैसे सरकारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी और इनके उपयोग के तरीके समझाए। साथ ही आत्मरक्षा और समाज में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उपयोगी सुझाव भी दिए गए।

महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा वृद्धाश्रम में रह रही महिलाओं व वृद्धजनों को सूक्ष्म जलपान सामग्री का वितरण भी किया गया। इस पहल से उपस्थित लोगों के चेहरों पर खुशी झलक उठी।

कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना और समाज में सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए जनसहभागिता को प्रोत्साहित करना था। थाना नवाबगंज पुलिस ने आश्वासन दिया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे।