पूरनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के कार्यकर्ताओं ने भारत पर 50 फीसदी अमेरिकी टैरिफ लगाए जाने से नाराज व्यापारियों ने देर शाम राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला फूंका। प्रांतीय उपाध्यक्ष हंसराज गुलाटी के नेतृत्व में बुधवार की देर शाम व्यापारी स्टेशन चौराहा पर एकत्र हुए। भारत पर 50 फीसदी अमेरिकी टैरिफ थोपने के विरोध में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला फूंका। प्रांतीय व्यापारी नेता ने कहा कि 50 प्रतिशत अमेरिकी टैरिफ लगने से भारत से अमेरिका में निर्यात कम होगा और आयात बढ़ेगा। इससे भारत की अर्थव्यवस्था को धक्का लगेगा। मगर अमेरिकी राष्ट्रपति अपनी इस चाल में कामयाब नहीं होंगे। भारत सरकार को अमेरिकी वस्तुओं पर शत-प्रतिशत टैरिफ लगाने या आयात को पूरी तरह बंद करना चाहिए। उन्होंने अमेरिकी वस्तुओं के भारत में पूरी तरह निर्माण पर रोक लगाने की मांग की।साथ ही आम लोगों से स्वदेशी अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने व्यापारियों ने प्रतिष्ठानों पर स्वदेशी चलाओ-विदेशी हटाओ के स्लोगन लिखी पट्टिकाएं लगाने के लिए कहा। सभा में नगराध्यक्ष हाजी मोहम्मद जाहिद खां, अशोक खंडेलवाल, अजय खंडेलवाल, विजयपाल विक्की, शैलेंद्र गुप्ता आदि ने अपने विचार व्यक्त कर नाराजगी जताई। इस दौरान बलजीत सिंह खैहरा, दीपक अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, सुरेंद्र अग्रवाल, सचिन गुप्ता, संजय गुप्ता, आशीष रस्तोगी, श्यामनाथ भारद्वाज, संदीप गुप्ता, अतीक खां आदि व्यापारी शामिल रहे।
