फर्रुखाबाद: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 सितम्बर 2025 तहसील सदर क्षेत्र के मोहल्ला रकाबगंज खुर्द में सोमवार की देर रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय मोहित के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, मोहित की शादी करीब चार वर्ष पूर्व हुई थी और वह शादी के बाद से ही अपने ससुराल में रह रहा था। बीती रात लगभग 2 बजे अचानक उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा। मृतक के पिता ने भी पुलिस को जानकारी दी है। फिलहाल, परिवारजन गमगीन हैं और मोहल्ले में शोक का माहौल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।