पीलीभीत: ग्राम पंचायत मीरपुर हर्रायपुर के तालाब में एक युवक की डूबकर हुई मौत।

बिलसंडा/पीलीभीत : बिलसंडा की ग्राम पंचायत मीरपुर हर्रायपुर में एक युवक की तालाब में डूबकर मौत हो गई। यह युवक इसी ग्राम पंचायत के हर्रायपुर का निवासी है,मृतक व्यक्ति का नाम वीरेंद्र पाल सिंह है तथापिता का नाम सोहन लाल है। वीरेंद्र पाल सिंह दिन शुक्रवार को घर से बाहर निकला देर रात घर न पहुंचने पर परिजनों ने इधर उधर ढूंढा पर कहीं भी नहीं मिला।दिन शनिवार (रक्षा बंधन पर्व) की सुबह गांव के पास के तालाब में वीरेंद्र पाल सिंह का शव मिला।यह तालाब बमरौली -ईंटगांव रोड पर है।
इस घटना की खबर मिलते ही बिलसंडा थाने व करेली थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वहां का जायजा लिया।बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।