फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 जुलाई 2025 किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के तृतीय बुधवार को आयोजित होने वाले “किसान दिवस” का आयोजन इस माह दिनांक 16 जुलाई 2025 (बुधवार) को प्रातः 11:00 बजे से विकास भवन के सभागार में किया जाएगा। इस किसान दिवस की अध्यक्षता स्वयं जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी करेंगे।
उप कृषि निदेशक अरविन्द मोहन मिश्र द्वारा जारी सूचना के अनुसार, सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपनी विभागीय सूचनाओं के साथ समय से बैठक में उपस्थित रहें। बैठक का उद्देश्य उपस्थित कृषकों व उनके प्रतिनिधियों की समस्याओं का यथासंभव तत्काल समाधान करना है।
इसके साथ ही, अधिकारियों से यह भी अपेक्षा की गई है कि वे पिछली किसान दिवस बैठक की कार्यवाही के अनुपालन की रिपोर्ट भी साथ लाएं, जिससे लंबित मामलों की समीक्षा की जा सके और उनके निस्तारण में तेजी लाई जा सके।
प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य किसानों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए एक सशक्त और प्रभावी मंच उपलब्ध कराना है, जिससे शासन-प्रशासन और कृषकों के बीच सीधा संवाद स्थापित हो सके।
