फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 जुलाई 2025 कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस को वाहन चोरी की घटना में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चोरी की गयी मोटरसाइकिल UP76AV5721 टीवीएस स्पोर्ट्स सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह और क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद श्री राजेश कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
नाम: धीरे पाण्डेय, पिता का नाम: रघुवंश पाण्डेय,निवासी: ग्राम पुठरी, थाना नवाबगंज, जनपद फतेहगढ़
घटना का विवरण:
10 जुलाई 2025 को वादी निर्मल सिंह, निवासी ग्राम नंदसा, थाना मोहम्मदाबाद द्वारा दी गई सूचना के अनुसार उनकी मोटरसाइकिल टीवीएस स्पोर्ट्स (UP76AV5721) अज्ञात चोर द्वारा मोहन टीवीएस एजेंसी, तकीपुर के पास से चोरी कर ली गई थी। तहरीर के आधार पर कोतवाली मोहम्मदाबाद में मु.अ.सं. 214/2025 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
गिरफ्तारी और पूछताछ:
मामले की विवेचना के दौरान मुखबिर खास से मिली सूचना पर पुलिस ने अभियुक्त धीरे पाण्डेय को चोरी की गयी मोटरसाइकिल सहित दबोच लिया। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है और दिल्ली जाने के लिए पैसों की आवश्यकता थी। इसी कारण उसने उक्त मोटरसाइकिल चोरी की थी। अभियुक्त ने आगे की सफाई अपने वकील के माध्यम से न्यायालय में देने की बात कही है।
बरामदगी:
मोटरसाइकिल संख्या UP76AV5721, टीवीएस स्पोर्ट्स
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:
वर्तमान में दर्ज मुकदमा: मु0अ0सं0 214/25 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, थाना मोहम्मदाबाद
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
उप निरीक्षक: राजेश कुमार
हेड कांस्टेबल: कौशलेन्द्र नारायण सिंह
फर्रुखाबाद पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई अपराधियों के मनोबल को कमजोर करने तथा जनता में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक प्रभावी कदम मानी जा रही है।
