लखीमपुर खीरी : गोला विधायक ने किया ग्रीष्म कालीन चित्रकला कार्यशाला का समापन

गोला गोकर्णनाथ – गुरुवार को राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश व कलांकुर फाउंडेशन ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में रैम कैरियर इंस्टीट्यूट पंजाबी कालोनी मे आयोजित 20 दिवसीय ग्रीष्म कालीन चित्रकला कार्यशाला के समापन पर छात्र छात्राओं द्वारा सृजित लगभग 48 विभिन्न माध्यमों में बनी कलाकृतियों की प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि गोला विधायक माननीय अमन गिरी ने मां सरस्वती का पूजन अर्चन व दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।विशिष्ट अतिथि के रूप में गोला नगर पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू की गरिमामई उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि ने चित्रकला कार्यशाला पर छात्र छात्राओं द्वारा सृजित 48 विभिन्न माध्यमों से बनी कलाकृतियों की प्रदर्शनी की जमकर सराहना की तत्पश्चात कला दीर्घा में सृजित कलाकृतियों का अवलोकन किया और छात्र व छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व अध्यक्ष भूमि विकास बैंक उत्तर प्रदेश सुरजनलाल वर्मा,गुरु हरि किशन डीग्री कालेज के प्राचार्य निर्मल सिंह नंदा,अशोक कनौजिया,विजय कनौजिया,अशोक वर्मा,संदीप वर्मा,कार्यक्रम संयोजक अंकुर वर्मा,बी. डी.वर्मा एवं छात्र व छात्राएं उपस्थित रहे।
संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता