बुधवार को लखीमपुर के अटल सभागार में प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने समीक्षा बैठक की,बैठक में जनप्रतिनिधियों ने अहम सुझाव रखे और अधिकारियों ने बाढ़ से निपटने के लिए रूपरेखा तैयार की,प्रभारी मंत्री ने कहा “प्रशासन अलर्ट मोड में है, हर स्थिति से निपटने के लिए पुख्ता इंतज़ाम किए जा रहे हैं।संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान, राहत सामग्री की उपलब्धता और कटान रोकने के लिए त्वरित कार्यवाही की जा रही है।जनप्रतिनिधियों व अफसरों के समन्वय से आपदा प्रबंधन को मजबूत किया जा रहा है। इस बैठक में कार्यों की प्रगति पर चर्चा की गई और अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। इस अवसर पर डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी संकल्प शर्मा,सदर विधायक योगेश वर्मा, जिलाध्यक्ष सुनील सिंह,मोहम्मदी विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह, विनोद शंकर अवस्थी व अन्य कई नेता एवं अधिकारीगण मुख्य रूप से शामिल रहे।
संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता
