(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 जून 2025 भारतीय जनसंघ के संस्थापक महान राष्ट्रभक्त व प्रखर शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर आज फर्रुखाबाद के सांसद मुकेश राजपूत ने रामपुर ढपरपुर में वृक्षारोपण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
सांसद मुकेश राजपूत ने इस मौके पर कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारत की एकता और अखंडता के लिए जो बलिदान दिया, वह आज भी प्रेरणास्रोत है। “एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे” जैसे राष्ट्रवादी विचारों ने भारत को एकसूत्र में बांधने का काम किया। उनका संकल्प और योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए सांसद ने लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं और पर्यावरण को सुरक्षित रखने में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण न केवल धरती को हरा-भरा बनाता है, बल्कि यह भावी पीढ़ी के लिए एक सुंदर और सुरक्षित वातावरण भी प्रदान करता है। इस अवसर पर स्थानीय कार्यकर्ता, ग्रामीणजन, भाजपा पदाधिकारीगण एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने डॉ. मुखर्जी के जीवन दर्शन को आत्मसात करने और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
