पीलीभीत :उत्तर प्रदेश दिवस को भव्यता से मनाने के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक हुई सम्पन्न।

पीलीभीत मुख्य विकास अधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में 24 से 26 जनवरी तक उत्तर प्रदेश दिवस-2023 मनाये जाने के सम्बन्ध में गोमती सभागार में बैठक सम्पन्न हुई। उन्होंने कहा कि शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में उत्तर प्रदेश दिवस मनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने अपने विभागों में संचालित केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से आम जनमानस को अवगत करायेगें। सभी विभाग अपने अपने स्टाल लगायेगें। जनपद में 24 जनवरी से उत्तर प्रदेश दिवस भव्यता के साथ मनाया जायेगा। उन्होंने दिवस वार होने वाले कार्यक्रमों पर अधिकारियों के साथ मंथन किया और कहा कि यूपी दिवस पर तीन दिवसीय आयोजन जिला स्तर पर गांधी स्टेडियम में किया जायेगा। उन्होंने कहा कि विभिन्न द्वारा संचालित योजनाओं में अच्छा योगदान देने वाले को सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने जिला खेल अधिकारी को विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन कराने के निर्देश दिये गये। उन्होंने बताया कि यूपी दिवस पर नवाचारों एवं उत्कृष्ट अविष्कारों की प्रदर्शनी के साथ सभी विभागों के द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा।
बैठक के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।