शाहगंज(जौनपुर): पश्चिमी कौड़ियां वार्ड में जल जमाव पर लोगों का गुस्सा फूटा

शाहगंज(जौनपुर): नगर के पश्चिमी कौडिया मोहल्ले में विगत कई वर्षों से अनवरत नाली का पानी सड़क पर जमा हो जाता है। जल जमाव से आजीज मोहल्ले वासियों के सब्र का बाध मंगलवार शाम टूट गया। लोग आज सड़क पर उतर नगरपालिका के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। लोगों का आरोप है कि पालिकाध्यक्ष ईओ व सभासद से दर्जनों बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका। लोगों का व्यवसाय इससे जहां प्रभावित हो रहा है। वहीं घर में जाने हेतु नाली के पानी से होकर जाना पड़ता है। आक्रोशित नगर वासियों ने सुबह ही बैनर लगा अपना विरोध दर्ज कराया था। शाम होते होते लोगों ने सडक पर उतर प्रदर्शन किया।
मुख्य मार्ग से पक्का पोखरा जाने वाली सड़क पर निरहू मस्जिद से लगाय पहलवान तिराहे तक चोक नाली के चलते गंदा पानी सड़क पर जमा रहता है। जिसके चलते मस्जिद समेत पक्का पोखरा स्थित आधा दर्जन मन्दिर में जाने हेतु इसी नाली के पानी से होकर जाना पड़ता है। कई बार शिकायत से आजिज आ चुके लोगों ने मंगलवार सुबह निरहू मस्जिद के बाहर बैनर टाग दिया। जिस पर लिखा गया है कि ‘योगी मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को मुंह चिढाता पश्चिमी कौडिया प्रथम’ ‘अधिशासी अधिकारी नगर पालिका अध्यक्ष व सभासद देते हैं झूठा आश्वासन’। वहीं शाम लगभग छह बजे लोगों ने सड़क पर उतर नपा के विरुद्ध नारेबाजी की। दिनेश चन्द्र जायसवाल जुबेर अहमद ईशान राम आदि ने कहा कि यदि समस्या का समाधान समय रहते नहीं किया गया तो आन्दोलन अनशन व प्रदर्शन किया जायेगा।
इस दौरान प्रमुख रूप से अशोक कुमार सोनी, रमेश चंद्र जायसवाल, ईशान राम,
जुबेर अहमद, सलमान अहमद, मो सालिम, रविन्द्र जायसवाल, पिन्टू अग्रहरि, राजीव वरनवाल, नीतेश जायसवाल, अमन सोनी, विक्की मोदनवाल, उत्तम मोदनवाल, राम तीर्थ मोदनवाल, विजय अग्रहरि, विजय मोदनवाल आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे ।