लखीमपुर खीरी : एडीएम एसपी ने तहसील गोला में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों की सुनी समस्याएं निस्तारण के दिए निर्देश

गोला गोकर्णनाथ – जनपद के प्रत्येक तहसील स्तर पर सोमवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह संग पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा द्वारा तहसील गोला पर उपस्थित रहकर सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की गई इस दौरान सभी आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुनकर सम्बंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर जनशिकायतों की निष्पक्ष जाँच करके विधिक निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध रूप से निस्तारण करने तथा जिन प्रार्थना पत्रो का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से…

कासगंज : महिलाओं व बच्चों के अधिकारों पर दी गई कानूनी जानकारी

संकल्प हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन के अंतर्गत चल रहे 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, पटियाली में कानूनी जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। यह कार्यक्रम जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. पल्लवी सिंह के निर्देशन में संपन्न हुआ। गोष्ठी में प्रतिभागियों को महिलाओं एवं बच्चों से जुड़े प्रमुख कानूनों — दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, जुवेनाइल जस्टिस अधिनियम 2015, श्रम कानून 1965, कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा अधिनियम 2013 तथा पोक्सो अधिनियम 2012 — की जानकारी दी गई। इसके साथ…

बरेली – शराब का सरकारी ठेका गांव से हटवाने के लिए ग्रामीणों में आक्रोश एसडीएम आंवला से की शिकायत।

आंवला – बिशार थाना क्षेत्र के गांव चिंगारी बाल किशनपुर में सरकारी शराब का ठेका गांव से हटवाने के लिए दर्जनों की संख्या में बच्चे महिलाएं व पुरुषों ने कहा हर हाल में सरकारी शराब का ठेका गांव से हटना चाहिए जब से यह शराब भट्टी गांव में लगी है लगभग दर्जनभर से अधिक मौतें हो चुकी है शराब पीने के कारण इस शराब भट्टी का खुलने का कोई समय निश्चित नहीं है यह शराब भट्टी 24 घंटे खुलती है शराब भट्टी से लगभग 50 से 60 मीटर की दूरी…

कासगंज : जिला स्तरीय सीनियर महिला फुटबॉल का ट्रायल आज

खेल निदेशालय द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में पंडित दीन दयाल उपाध्याय राज्य स्तरीय सीनियर महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का जनपदीय ट्रायल आज मंगलवार को जिला खेल मैदान फरीदनगर सोरों जी में दोपहर 2 बजे से किया जाएगा। जनपदीय ट्रायल में चयन पाने वाले खिलाड़ी अगले दिन मंडल स्तर पर अलीगढ़ के महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रातः 11 बजे से प्रतिभाग करेंगे। यहां से चयनित खिलाड़ी 15 से 17 सितंबर तक देवीपाटन गोंडा में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रभारी उप क्रीड़ा अधिकारी पूजा भट्ट…

बरेली – अलीगंज में दुकानदार के साथ मारपीट और लूटपाट का प्रयास, बजरंग दल के लोगों पर आरोप हुआ मुकदमा दर्ज।

बरेली/आंवला – बरेली जनपद की तहसील आंवला के थाना अलीगंज क्षेत्र में एक दुकानदार के साथ मारपीट और लूटपाट के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित दुकानदार मनोज गुप्ता ने अलीगंज थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि सोमवार को वह अपनी दुकान (गैनी रोड) पर बैठे थे, तभी नवीन (पुत्र सुरेंद्र), हर्ष (पुत्र संतोष), रितिक (पुत्र राजेंद्र), और विकास पचौरी 50-60 अज्ञात लोगों के साथ उनकी दुकान पर पहुंचे। आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की, लूटपाट का प्रयास किया और विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए…

कासगंज के 05 चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की नव चयनित कनिष्ठ लिपिक को नियुक्त वितरण किया गया।

कासगंज : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत चयनित 1,112 कनिष्ठ सहायक एवं 22 एक्सरे टेक्नीशियन की नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किया गया, इसी क्रम में जिलाधिकारी प्रणय सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक संजीव सक्सेना की गरिमामय उपस्थिति में जनपद में 05 चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की नव चयनित कनिष्ठ लिपिक को नियुक्त वितरण किया गया, जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा…

पीलीभीत : मगरमच्छ के घुसने से परिवार में मचा हड़कंप।

कलीनगर/ ग्रामीण के घर में अचानक मगरमच्छ के घुसने से परिवार सहित ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक शिवलाल पुत्र किशोर बीती रात अपने घर में सो रहे थे, तभी देर रात लगभग 11 बजे अचानक शिवलाल की नींद खुल गई। नींद खुलने के बाद उसने देखा कि उसके घर में मगरमच्छ घुस आया है। वहीं घर में मगरमच्छ देखकर शिवलाल के होश उड़ गए। शिवलाल मगरमच्छ को देखते ही चीखने चिल्लाने लगा। इसके उपरांत सभी परिवार के लोग जग गए और आसपास के ग्रामीण भी मौके पर…

पीलीभीत : संक्रामक रोगों से बचाने के लिए सचिव व प्रधान ने गांवों में चलाया अभियान

पूरनपुर/ विकासखंड की ग्राम पंचायतों बंदरबोझ, नगरिया खुर्द कला, नौजलहा नकटाह, – बूंदीभूड़ सहित कई बाढ़ प्रभावित – गांवों में संक्रामक रोगों की रोकथाम – के लिए स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंध विशेष अभियान चलाया गया। सचिव राजेश कुमार गौतम के – निर्देश पर ग्राम पंचायतों में – सैनिटाइजिंग स्प्रे, एंटी लारवा का – छिड़काव एवं फॉगिंग की गई। लगातार हो रही बरसात और शारदा – नदी के उफान से क्षेत्र के कई गांव जलभराव की चपेट में हैं। ऐसे हालात में मच्छरों और अन्य कीटों की संख्या तेजी से बढ़ने…

पीलीभीत : बाढ़ पीड़ितों को राज्यमंत्री एवं ब्लॉक प्रमुख ने वितरण की खाद्य सामग्री

बीते दिनों आई बाढ़ ने जनपद के अलग अलग क्षेत्रों में तबाही मचाई है। तो कही कहीं लोगों के रहने खाने पीने तक का संकट खड़ा हो गया है। यहां बीते वर्षों में लोग प्रतिवर्ष बाढ़ की विभीषिका से लड़ते चले आ रहे हैं। जहां प्रतिवर्ष लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसी के चलते उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री गन्ना एवं चीनी मिलें संजय सिंह गंगवार एवं ब्लॉक प्रमुख श्रीमती सभ्यता वर्मा ने अपने क्षेत्र में बाढ़ से हुई तबाही का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं को…

पीलीभीत : किसान और राहगीरों के लिए मुसीबत बन रही आवारा पशुओं

पूरनपुर/ सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं को पकड़ने के बाद उन्हें संरक्षित करने के लिए गौशालाओं में जगह नहीं है।अधिकांश गौशालाओं में क्षमता से अधिक गौवंश संरक्षित किए गए हैं।ऐसे में अधिकारियों के आदेश के बाद भी आवारा पशुओं को नहीं पकड़ा जा रहा है। ग्राम प्रधान और ग्रामीण लंबे समय से गौशालाओं के निर्माण की मांग कर रहे हैं। पूरनपुर तहसील क्षेत्र में आवारा पशुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।अफसर बेसहारा पशुओं को पकड़कर गौशालाओं में संरक्षित कराने का दावा कर रहे हैं।इन तमाम दावों के…

आजमगढ़ : हूंसेपुर के कुंवर आदित्य ने ’48वीं यूपी स्टेट चैंपियनशिप’ में जीते दो गोल्ड और एक कांस्य पदकद

तहसील के हूँसेपुर सनूप गाँव के युवा खिलाड़ी कुंवर आदित्य विक्रम सिंह ने हाल ही में संपन्न हुई ’48वीं यूपी स्टेट चैंपियनशिप’ में अपने शानदार प्रदर्शन से पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में 30 अगस्त से 7 सितंबर तक आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में आदित्य ने दो स्वर्ण (गोल्ड) और एक कांस्य (ब्रॉन्ज़) पदक जीतकर अपनी असाधारण प्रतिभा का परिचय दिया है। इस चैंपियनशिप में कुंवर आदित्य का प्रदर्शन बेजोड़ रहा। उनकी यह शानदार जीत कड़ी मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन का नतीजा है।…

हरदोई:नौकरी का झांसा देकर पिता-पुत्र ने 7 लाख से अधिक की ठगी, मुकदमा दर्ज।

हरदोई:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 सितंबर 2025 नौकरी का सपना दिखाकर ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। कोतवाली क्षेत्र निवासी संतोष तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने लखनऊ के गोमतीनगर निवासी गौरव तिवारी और उसके पिता काली प्रसाद के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित संतोष तिवारी ने बताया कि करीब तीन वर्ष पूर्व उनकी मुलाकात गौरव तिवारी और काली प्रसाद से हुई थी। दोनों ने उसके पुत्र हिमांशु तिवारी व उसके साथियों धर्मेन्द्र कुमार और रंजीत कुमार को मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ में सरकारी…

कन्नौज:प्रिया शाक्य ने भिक्षु संघ को कराया भोजन, खड़नी में आयोजित धम्म यात्रा व भोजनदान कार्यक्रम में हुई शामिल।

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 सितंबर 2025 जनपद की जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री प्रिया शाक्य ने आज भगवान गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज, खड़नी में आयोजित धम्म यात्रा एवं भोजनदान कार्यक्रम में शिरकत की। यह कार्यक्रम कॉलेज के प्रबंधक डॉ. ब्रजेश शाक्य के सौजन्य से वर्षावास के क्रम में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पहुँचकर जिला पंचायत अध्यक्ष ने पूज्य भिक्षु संघ को भोजन कराने का सौभाग्य प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध के धम्म उपदेश आज भी समाज को करुणा, मैत्री और समानता का संदेश देते हैं।…

फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक ने बड़े पैमाने पर किये तबादले,कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की पहल।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 सितंबर 2025 जिले में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने रविवार को निरीक्षक/उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। जारी प्रेस नोट के अनुसार कुल सात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। तबादलों का विवरण इस प्रकार है— 1. उपनिरीक्षक श्री रमेश सिंह जो वर्तमान में चौकी प्रभारी मदनपुर, थाना मोहम्मदाबाद के पद पर तैनात थे, उन्हें थानाध्यक्ष शमसाबाद के पद पर नियुक्त किया गया है। 2. उपनिरीक्षक श्री तरुण सिंह जो थानाध्यक्ष शमसाबाद के पद…

नोएडा की डीएम मेधा रूपम ने बाढ़ प्रभावितों से की मुलाकात।

नोएडा:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 सितंबर 2025 नोएडा की जिलाधिकारी मेधा रूपम की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में डीएम साहिबा बाढ़ प्रभावित इलाकों में जाकर बेघर हुए परिवारों से हालचाल पूछती नज़र आ रही हैं। लगातार बारिश और यमुना नदी के उफान से नोएडा के डूब क्षेत्र में सैकड़ों परिवारों को अपना घर छोड़ना पड़ा है। इस दौरान डीएम मेधा रूपम ने राहत शिविरों और प्रभावित गांवों का दौरा कर लोगों से बातचीत की। उन्होंने पूछा कि क्या सरकारी मदद समय…

फर्रुखाबाद:मऊदरवाजा पुलिस ने किया पैदल गश्त, कानून-व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 सितंबर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में थाना मऊदरवाजा पुलिस ने सोमवार को थाना क्षेत्र के विभिन्न मुख्य मार्गों, बाजारों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान पुलिस टीम ने आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विश्वास दिलाया। गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों व स्थानीय नागरिकों से उनकी समस्याएं भी सुनीं और आश्वस्त किया कि क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है। वहीं, भीड़भाड़ वाले इलाकों में संदिग्ध…

एमएस धोनी और इरफान पठान दोस्त या दुश्मन? धोनी के पूर्व मैनेजर ने ‘हुक्का विवाद’ पर तोड़ी चुप्पी

एमएस धोनी के पूर्व मैनेजर ने धोनी और इरफान पठान के रिश्तों पर चुप्पी तोड़ी है. पिछले दिनों एक 5 साल पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था, जिसमें इरफान पठान ने कहा था कि उन्हें स्क्वाड में इसलिए नहीं चुना जाता था क्योंकि वो धोनी की ‘हुक्का पार्टी’ का हिस्सा नहीं बनते थे. इस मामले पर सोशल मीडिया यूजर्स ने धोनी को आड़े हाथों भी लिया, लेकिन धोनी के पूर्व मैनेजर ने हैरतअंगेज खुलासा कर दिया है. एमएस धोनी के पूर्व मैनेजर युद्धजीत दत्ता ने X पर…

कोरिया को हराकर भारत ने जीता हॉकी एशिया कप 2025 का खिताब

हॉकी एशिया कप 2025 के खिताबी मुकाबले में भारत ने साउथ कोरिया को 4-1 से हराया. फाइनल में भारत की शुरुआत शानदार हुई, सुखजीत ने पहले ही मिनट में गोल दागा. इसके बाद कोरिया पर लगातार दबाव बढ़ता रहा. कोरिया पूरे मैच में डिफेंडिंग और भारतीय प्लेयर्स अटैकिंग मोड में नजर आए. चैंपियन बनने के साथ भारतीय हॉकी टीम ने अगले साल बेल्जियम और नीदरलैंड में होने वाले विश्व कप के लिए क्वालीफाई भी कर लिया है. ये भारत का चौथा हॉकी एशिया कप खिताब है.

मुनव्वर फारुकी ने घरवालों को किया रोस्ट, बिग बॉस 19 में पहले वाइल्ड कार्ड की हुई एंट्री

बिग बॉस 19 टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है. शो में मौजूद तमाम कंटेस्टेंट घर में खूब धमाल मचा रहे हैं और इसी के साथ दर्शक भी इस सीजन को खूब पसंद कर रहे हैं. संडे के एपिसोड में, सलमान ने एक छोटा सा जंगल बनाया और घरवालों से अपने को-कंटेस्टेंट्स को गिरगिट, मगरमच्छ, शेर जैसे जानवरों के टैग देने को कहा. यह एक मज़ेदार लेकिन तीखा राउंड था जिसने कई लोगों के चेहरों पर मुस्कान तो ला दी, लेकिन साथ ही निराशा भी पैदा कर दी. इसके बाद…

बागी 4’ की हुई साल 2025 की टॉप 10 ओपनिंग वीकेंड फिल्मों में एंट्री, संडे को कर दिया इतना तगड़ा कलेक्शन

टाइगर श्रॉफ, संजय दत्त, सोनम बाजवा और हरनाज़ संधू स्टारर ‘बागी 4’ साल की मच अवेटेड फिल्म थी. 5 सितंबर को रिलीज हुई इस एक्शन पैक्ड मूवी ने पहले दिन उम्मीदों से बढ़कर भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शुरूआत की. हालांकि ईद-ए-मिलाद की छुट्टी के चलते, दूसरे दिन फिल्म की कमाई गिर भी गई, लेकिन अच्छी बात ये रही कि इसमें ज़्यादा गिरावट नहीं देखी गई और इसने अच्छी कमाई की. चलिए यहां जानते हैं ‘बागी 4’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को कितना कलेक्शन किया है? ‘बागी’ फ्रेंचाइजी…