इटावा : ताखा के दीग एवं सरसईनावर संकुल की संकुल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता एवं ट्रायल का आयोजन किया गया

विकास खण्ड ताखा के दीग एवं सरसईनावर संकुल की संकुल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता एवं ट्रायल का आयोजन किया गया।जिसमें दीग एवं मामन के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।पूरी प्रतियोगिता में दीग एवं मामन के खिलाड़ी छाए रहे। बीईओ अनुपम शुक्ला के निर्देशन में दीग संकुल की प्रतियोगिता कंपोजिट विद्यालय दीग तथा बेलाहार संकुल की प्रतियोगिता प्राथमिक विद्यालय मामन में आयोजित की गई। दीग संकुल की प्रतियोगिता का शुभारंभ संकुल शिक्षक विकास यादव एवं शिक्षिका दीपा राजपूत के द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। जिसमें दीग की टीम ने शानदार…

बागपत की डीएम ने की थी निलंबन की सिफारिश, स्वास्थ्य विभाग ने दिया रामपुर का सीएमओ बनाकर बड़ा इनाम

बागपत:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 सितंबर 2025 उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के ताजा फैसले ने प्रशासनिक हलकों में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आईएएस अस्मिता लाल, जिलाधिकारी बागपत ने अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (ACMO) डॉ. दीपा सिंह के खिलाफ गंभीर आरोपों के आधार पर निलंबन और कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की संस्तुति प्रमुख सचिव को भेजी थी। लेकिन हैरत की बात यह रही कि स्वास्थ्य विभाग ने उन पर कार्रवाई करने के बजाय उन्हें और भी बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए रामपुर जिले का मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) बना दिया। भ्रष्टाचार और…

बागपत एसपी की अनोखी पहल: वरिष्ठता नहीं, काबिलियत बनेगी जिम्मेदारी का आधार

बागपत:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 सितंबर 2025 बागपत के पुलिस अधीक्षक (SP) सूरज कुमार राय ने एक नई और अनोखी पहल की शुरुआत की है, जिसने पुलिस महकमे में चर्चा का विषय बना दिया है। उन्होंने जिले के सभी इंस्पेक्टर और दरोगाओं की एक परीक्षा आयोजित कराई। इस परीक्षा का उद्देश्य थानों और चौकियों की जिम्मेदारी अब केवल वरिष्ठता के बजाय काबिलियत के आधार पर देना है। एसपी राय का मानना है कि पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए नेतृत्व करने वाले अधिकारी का योग्य और सक्षम…

फर्रूखाबाद में मंत्री जयवीर सिंह ने किया बाढ़ प्रभावित गांव का निरीक्षण, भोजन वितरण व राहत कार्यों के निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 सितम्बर 2025 पर्यटन एवं संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश शासन के मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित ग्राम दिलीप की मड़ैया का स्टीमर से पहुँचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामवासियों को पका हुआ भोजन वितरित किया और उनकी समस्याएँ सुनीं। मंत्री जयवीर सिंह ने ग्रामीणों से सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की। उन्होंने जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी और उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया कि सभी प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जाए और उनके लिए भोजन, पानी…

फर्रुखाबाद: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य जारी, 65 परिवार सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 सितम्बर 2025 जनपद की तहसील सदर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र दिलीप की मड़ैया मजरा कटरी गंगपुर में प्रशासन द्वारा लगातार राहत व बचाव कार्य किए जा रहे हैं। यहाँ 65 परिवार बाढ़ से प्रभावित हुए हैं, जिनमें से 50 परिवारों को सुरक्षित स्थान पर बने अस्थायी बाढ़ शरणालय रहमानिया गर्ल्स इंटर कॉलेज, सलावत खां, फर्रुखाबाद में शिफ्ट किया गया है। प्रशासन द्वारा अब तक सभी प्रभावित 65 परिवारों को एक बार बाढ़ राहत किट वितरित की जा चुकी है। जल्द ही दूसरी बार राहत किट…

फर्रूखाबाद में प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने की विकास एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 सितम्बर 2025 पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उत्तर प्रदेश शासन तथा जनपद प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। बैठक की शुरुआत में मंत्री जी ने विभिन्न विभागों के लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया। लाभार्थियों को वितरित की गई सामग्री व स्वीकृति पत्र ★05 दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर ★कृषि विभाग के 02 लाभार्थियों को ट्रैक्टर की चाभी ★प्रांतीय रक्षक दल के 82 लाभार्थियों को खेल सामग्री किट ★चिकित्सा विभाग में 09 कनिष्ठ लिपिक को…

फर्रुखाबाद में ओवरलोड वाहनों पर कड़ी कार्यवाही, आठ ट्रक सीज

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 सितम्बर 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में परिवहन विभाग और पुलिस प्रशासन ने आज ओवरलोड वाहनों के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की।सुबह के समय एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत और यातायात प्रभारी सतेन्द्र कुमार के नेतृत्व में बघार एवं मोहम्मदाबाद क्षेत्र में खनन सामग्री ले जा रहे ट्रकों की चेकिंग की गई। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करते पाए गए कुल आठ ओवरलोड ट्रकों को सीज किया गया। बघार क्षेत्र से 6 ट्रक सीज कर ₹ 2.07 लाख का जुर्माना लगाया गया।मोहम्मदाबाद…

लखनऊ:उत्तर प्रदेश सरकार ने निजी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों की जांच के दिए आदेश

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 सितम्बर 2025 उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के सभी निजी विश्वविद्यालयों, निजी एवं अशासकीय महाविद्यालयों तथा उच्च शैक्षणिक संस्थानों की मान्यता और प्रवेश प्रक्रिया की सख्त जांच कराने का निर्णय लिया है। मुख्य सचिव एम0पी0 अग्रवाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रत्येक जनपद में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विशेष जांच समिति का गठन किया जाएगा। इस समिति में तीन सदस्य होंगे 1. जिलाधिकारी (अध्यक्ष) 2. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक (या पुलिस आयुक्त वाले जिले में नामित अधिकारी) 3. शिक्षा विभाग का एक अधिकारी जांच प्रक्रिया…

कासगंज : नोडल विद्यालयों पर ऑन स्पॉट विद्यालयों के कराए पंजीकरण

इंस्पायर मानक योजना, एक पेड़ मां के नाम, छत्रपति एवं यू डाइस को लेकर अमांपुर ब्लॉक के अंतर्गत मक्खन लाल इंटर कॉलेज में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ इंद्रजीत, जिला समन्वयक विज्ञान क्लब डॉ जयंत कुमार गुप्ता एवं प्रधानाचार्य रामजीलाल वर्मा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया। प्रधानाचार्य रामजीलाल वर्मा द्वारा सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। डीआईओएस द्वारा अमांपुर ब्लॉक के अंतर्गत 17 नोडल विद्यालयों की इंस्पायर मानक योजना, एक पेड़ मां के नाम, छात्रवृत्ति…

इलाहाबाद हाईकोर्ट को मिले दो नए न्यायाधीश

इलाहाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 सितम्बर 2025 इलाहाबाद हाईकोर्ट को दो नए न्यायाधीश मिले हैं। राष्ट्रपति ने संविधान के अनुच्छेद 217(1) के तहत अपनी शक्ति का उपयोग करते हुए अमिताभ कुमार राय और राजीव लोचन शुक्ला को न्यायाधीश नियुक्त किया है। क़ानून एवं न्याय मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, दोनों न्यायाधीश अपनी-अपनी जिम्मेदारी का कार्यभार संभालने की तिथि से पदभार ग्रहण करेंगे। यह अधिसूचना 6 सितंबर 2025 को जारी की गई है। नई नियुक्तियों के साथ इलाहाबाद हाईकोर्ट में न्यायिक कार्यवाही की गति और मजबूती…

लखनऊ:यूपी में बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों का तबादला, 28 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 सितम्बर 2025 उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार देर रात पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। कुल 28 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। गृह विभाग द्वारा जारी सूची के मुताबिक कई जिलों के पुलिस अधीक्षक से लेकर मुख्यालय स्तर तक अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया गया है। मुख्य बदलाव इस प्रकार हैं— श्री राजीव सभरवाल को पुलिस महानिदेशक, प्रशिक्षण एवं आधुनिकरण, यूपी का प्रभार दिया गया है। ए. सतीश गणेश को अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात एवं सड़क सुरक्षा,…

प्रयागराज: जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं से सम्पर्क न करने वाले अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि तथा निस्तारण में लापरवाही एवं शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस निर्गत करने के दिए निर्देश

सोमवार को तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी महोदय द्वारा विगत तहसील दिवस के निस्तारित प्रकरणों में से रैण्डम आधार पर 40 निस्तारित प्रकरणों का परीक्षण 13 जनपद स्तरीय अधिकारियों से कराया गया, जिसमें 10 ऐसे प्रकरण पाये गये जो जिला स्तरीय अधिकारियों के परीक्षण में शिकायतकर्ताओं से असंतोषजनक फीडबैक प्राप्त हुआ। कुछ प्रकरणों में यह भी प्रकाश में आया कि जिम्मेदार अधिकारी/कर्मचारी द्वारा शिकायतकर्ताओं से सम्पर्क ही नहीं किया गया है। जिम्मेदार अधिकारी/कर्मचारी का विवरण निम्नवत् हैः- 9 . राजकुमार अग्रवाल, मोहर्रिर-1, पशु कल्याण विभाग, नगर…

लखनऊ:उप्र विधानसभा सचिवालय से बड़ी खबर: विधायक अब्बास अंसारी की सदस्यता पर रोक

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 सितम्बर 2025 उत्तर प्रदेश विधानसभा सचिवालय ने सोमवार को एक अहम अधिसूचना जारी की है। इसमें मऊ से विधायक श्री अब्बास अंसारी की सदस्यता को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है। दरअसल, विधायक अब्बास अंसारी को आपराधिक मुकदमा संख्या–9720/2022 एवं मुकदमा अपराध संख्या–97/2022 में एमपी/एमएलए कोर्ट, मऊ द्वारा दोषी ठहराया गया था। न्यायालय ने 31 मई 2025 को उन्हें दो वर्ष की सजा सुनाई थी। इसके चलते 31 मई 2025 से उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त घोषित कर दी गई थी। हालांकि, श्री अंसारी ने इस…

लखनऊ:उत्तर प्रदेश में 6 जनपदों के नए सीएमओ की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 सितम्बर 2025 उत्तर प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 6 जनपदों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) नियुक्त किए हैं। स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुचारू व प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। नई नियुक्तियों के अनुसार— 🚑 डॉ. राधा वल्लभ को मथुरा का मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनाया गया है। 🚑 डॉ. भवनाथ पाण्डेय को हरदोई का सीएमओ नियुक्त किया गया है। 🚑 डॉ. दीपा सिंह को रामपुर का नया सीएमओ बनाया गया है। 🚑 डॉ. राजेंद्र…

प्रयागराज :थाना सोरांव पुलिस टीम द्वारा हत्या के अभियोग से सम्बंधित 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त सोरांव के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना सोरांव पर पंजीकृत मु0अ0सं0-281/2025 धारा-103(1) भा0न्या0सं0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त लालजी उर्फ बहराइच यादव पुत्र छोटेलाल निवासी अहिवीपुर थाना सोरांव कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना सोरांव पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-08.09.2025 को थाना सोरांव क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अहिवीपुर के पास से 01 कुल्हाड़ी (आलाकत्ल)…

फर्रुखाबाद में गंगा-रामगंगा नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के करीब

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 सितम्बर 2025 जनपद फर्रुखाबाद में गंगा और रामगंगा नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। सिंचाई विभाग से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार सुबह 8 बजे तक गंगा नदी का जलस्तर 137.25 मीटर दर्ज किया गया, जो कि खतरे के निशान 137.10 मीटर से ऊपर है। वहीं, रामगंगा नदी का जलस्तर 136.90 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान के बिल्कुल करीब है। गंगा नदी खतरे के पार गंगा नदी का जलस्तर लोहिया सेतु (पांचालघाट) पर खतरे के निशान को पार कर चुका है।…

37 साल से थाने में नहीं गई कोई शिकायत: शाहजहांपुर का नियामतपुर गांव बना भाईचारे और शांति की मिसाल

शाहजहांपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 सितम्बर 2025 आज के समय में जब छोटी-छोटी बातों पर विवाद थानों और अदालतों तक पहुंच जाते हैं, वहीं उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले का नियामतपुर गांव एक अनोखी मिसाल पेश कर रहा है। सिधौली थाना क्षेत्र के इस गांव में पिछले 37 वर्षों से किसी भी विवाद की शिकायत पुलिस थाने तक नहीं पहुंची है। यहां हर मतभेद और झगड़ा गांव के बड़े-बुजुर्ग और पंचायत बैठकर आपसी बातचीत से सुलझा लेते हैं। यही कारण है कि नियामतपुर गांव आज पूरे प्रदेश ही नहीं, बल्कि…

नई दिल्ली:75 वर्ष का पड़ाव — सत्ता, आयु और विरासत का विमर्श

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 सितम्बर 2025 भारत की राजनीति इस समय एक प्रतीकात्मक मोड़ पर खड़ी है। 17 सितंबर 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 75 वर्ष के हो जाएंगे। यह अवसर केवल एक जन्मदिन का उत्सव भर नहीं है, बल्कि भारतीय राजनीति, सत्ता-दर्शन और नेतृत्व की परंपरा पर गंभीर विमर्श का क्षण भी है। सत्ता और समय का द्वंद्व राजनीतिक दर्शन का मूल सिद्धांत है कि सत्ता स्थायी नहीं होती। अरस्तू ने सत्ता को नैतिकता और संस्थागत व्यवस्था दोनों पर आधारित माना, जबकि कौटिल्य ने शासक की शक्ति…

लखीमपुर खीरी : एडीएम ने गोला कॉरिडोर का निरीक्षण कर कॉरिडोर की सुस्त रफ्तार देख जताई कड़ी नाराजगी

गोला गोकर्णनाथ – एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने सोमवार को उपनिदेशक पर्यटन कल्याण सिंह, एसडीएम गोला युगान्तर त्रिपाठी सहित यूपीपीसीएल के अधिकारियों संग गोला कॉरिडोर का निरीक्षण किया गोला कॉरिडोर परियोजना की सुस्त रफ्तार को देखकर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और कहा गोला कॉरिडोर निर्माण की गति अपेक्षा के अनुरूप नहीं है उन्होंने निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कॉरिडोर की रफ्तार तेज की जाए जिससे कॉरिडोर का निर्माण समयबद्ध पूरा हो सके। उन्होंने कहा यह महत्वाकांक्षी परियोजना सरकार और आमजन के लिए बेहद अहम है जिसे हर हाल में समय…

लखीमपुर खीरी : गोला पुलिस ने चोरी के अभियोग में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

गोला गोकर्णनाथ – पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी गोला रमेश कुमार तिवारी के कुशल मार्गदर्शन में एवं प्रभारी निरीक्षक थाना गोला अम्बर सिंह के नेतृत्व में सोमवार को थाना गोला पुलिस द्वारा बीएनएस में वांछित अभियुक्त प्रियम गुप्ता पुत्र अनिल गुप्ता निवासी मोहल्ला कुमाहरन टोला थाना गोला जिला खीरी को चोरी किये गये सामान के साथ गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के पास से…