पीलीभीत : धान क्रय केंद्र अभयपुर शाहगढ़ के बंद होने की सूचना सही पाए जाने पर केंद्र प्रभारी को तत्काल किया गया निलंबित।

पीलीभीत : जिलाधिकारी के व्हाट्सएप नंबर पर पीसीएफ के धान क्रय केंद्र एफ0एस0एस0 अभयपुर शाहगढ़ के बंद होने की शिकायत मय फोटो सहित प्राप्त हुई ।जिला अधिकारी द्वारा शिकायत का संज्ञान लेते हुए तत्काल जांच कराई गई । जांच के दौरान मौके पर पीसीएफ धान क्रय केंद्र बंद पाया गया। जिलाधिकारी द्वारा तत्काल त्वरित कार्यवाही करते हुए 2 घंटे में केंद्र प्रभारी श्री महेश कुमार शर्मा को निलंबित किया गया है ।जिलाधिकारी द्वारा पूर्व बैठक में समस्त केंद्र प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए थे कि किसी भी दशा में…

पीलीभीत :शारदा पर 249.71 करोड़ की लागत से बनेगा पुल

पूरनपुर। शारदा नदी के धनाराघाट में पक्का पुल बनाने में कम से कम ढाई सौ करोड़ की लागत आएगी। विधायक बाबूराम पासवान की मांग पर स्टीमेट तैयार करके वित्त विभाग को स्वीकृत के लिए भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही पुल निर्माण का रास्ता साफ हो जाएगा। प्रस्तावित पुल 603 मीटर लंबा और 7 मीटर चौड़ा बनाया जाएगा। 3 किलोमीटर से अधिक पक्का पहुंच मार्ग भी बनेगा।शारदा नदी के धनाराघाट पर पक्का पुल ना होने से शारदा पार के हजारा क्षेत्र की 16 ग्राम पंचायतों के लाखों लोगों को तहसील…

पीलीभीत: जिलाधिकारी ने किया जागरुक, बांटे हेलमेट।

पीलीभीत: सडक सुरक्षा सप्ताह के अन्तर्गत आयोजित कार्यक्रम में आज जिलाधिकारी पुलकित खरे द्वारा गौहनियां चैराहे पर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया । इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा वाहनों के पीछे रिफलेक्टर लगाकर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया । इस दौरान जो लोग बिना हेल्मेट के बाईक प्रयोग कर रहे थे उनकों रोककर हेल्मेट प्रदान करते हुए जीवन की सुरक्षा के प्रति सचेत करते हुए कहा कि जब भी घर से बाहर निकलें तो हेल्मेंट का निश्चित रूप से प्रयोग…

पत्रकारों के साथ गलत व्यवहार बर्दाश्त नहीं होगा: जय प्रकाश श्रीवास्तव

प्रतापगढ़: आये दिन पत्रकारों के साथ सिस्टम में बैठे लोग गलत व्यवहार कर रहे हैं. यहां तक की मारपीट भी कर देते हैं. ऐसे व्यवहार से लोकतंत्र के इस चौथे स्तम्भ पर सीधा वार है .कहीं ऐसा न हो की देश में पत्रकारिता करना लोग बंद कर दें. और लोगों की आवाज दब जाये. उक्त बातें निष्पक्ष मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश स्रीवास्तव ने कहीं. इसी के साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ में हुई पत्रकार के साथ अभद्रता का भी जिक्र किया. इसी के साथ ही उन्होंने अपील की…

शाहगंज(जौनपुर): रविवार को नगर के सभी वार्डों में होगा कोविड 19 की जांच – जिलाधिकारी

शाहगंज(जौनपुर)। सरकार के साथ प्रशासन भी कोरोना कोविड19 के बढ़ते महामारी और इसके रोकथाम के लिए कमर कस लिया है। जिसके कारण रविवार को नगर पालिका परिषद क्षेत्र के एक से पच्चीस वार्ड तक के सभी निवासियों का विशेष सैम्पलिंग अभियान के तहत कोरोना की जांच की जाएगी।जांच के लिए अलग अलग टीमें प्रशासन द्वारा गठित की गई है।जिसके सहयोग के लिए समस्त वार्डो के सभासदों का भी सहयोग लिया जाएगा। जनपद में कोरोना संक्रमण से अब तक दर्जनों लोगों ने अपनी जान गंवा दी है एवं हजारों लोग कोरोना संक्रमण…

बरेली – मझगवां ब्लाक में स्वास्थ्य विभाग के कारनामे तड़पती रही गर्भवती महिला नहीं पहुंची एंबुलेंस राहगीरों की मदद से रोड पर कराना पड़ा प्रसव

आँवला – आँवला तहसील के ब्लाक मझगवां में स्वास्थ्य विभाग की घोर लापरवाही देखने को मिली । तड़पती रही गर्भवती महिला फोन करने के 2 घंटे बाद भी नहीं पहुंची एम्बुलेंस। स्वास्थ्य विभाग के ध्वस्त सिस्टम की एक और तस्वीर शुक्रवार को सामने आई । सरकारी एंबुलेंस फोन करने के 2 घंटे बाद भी नहीं आई और गर्भवती महिला प्रसव पीड़ा से तड़पती रही। ये देख कर राहगीर महिला ने सड़क पर ही गर्भवती महिला का प्रसव कराया। महिला ने सड़क पर ही बच्ची को जन्म दिया और उसके बाद…

पीलीभीत: टी0बी0 के मरीजों को नियमित उपलब्ध कराई जायें दवाईयां-जिलाधिकारी

पीलीभीत: जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में जिला टी0बी0 फोरम एवं यू0डी0आईडी दिव्यांजन प्रमाण पत्र निर्गत करने के दृष्टिगत समीक्षा बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा जनपद को क्षयरोग से मुक्त करने हेतु की जा रही कार्यवाहियों के सम्बन्ध में क्षय रोग प्रभारी को निर्देशित करते हुये कहा कि टीबी का इलाज कर रहे मरीजों को नियमित दवाईयां उपलब्ध कराई जाये तथा उनसे नियमित वार्ता करते जागरूक किया जाये कि समय से कोर्स पूर्ण करें तथा बीच में किसी भी प्रकार की रूकावट न…

बरेली-बरेली में नही थम रही छेड़छाड़ की हरकतें

बरेली-बरेली में जिस कदर छेड़छाड़ की घटनाएं सुनने में आ रही हैं, इससे साफ जाहिर होता है कि इन घटनाओं में कानूनी प्रक्रिया ढीली है।बात अगर मीरगंज तहसील क्षेत्र के थाने शाही की करें।तो यहां एक कॉलेज की छात्रा अपने साथ पढ़ने बाले/ दोस्त के साथ बैठ कर फॉर्म भरने के बारे में जानकारी ले रही थी तभी कई मनचले आए और छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने लगे,कूछ छेड़छाड़ के बाद एक ने कह दिया कि जाने दो,लेकिन अगर किसी को बताया तो हमने जो वीडियो बनाई है वायरल कर…

पीलीभीत: लोजपा कार्यकर्ताओं ने आयोजित शोक सभा मे अपने नेता रामविलास पासवान के निधन पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि ।

पूरनपुर : लोक ज़न शक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपने केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के आकस्मिक निधन पर शोक सभा आयोजित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और इसे अपूर्णीय छति बताया ।लोजपा द्वारा आयोजित शोक सभा मे श्रद्धांजलि अर्पित करने के दौरान कहा कि लोक जन शक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की 74 वर्ष की अवस्था मे निधन हो जाने पर आज पूरा देश स्तब्ध है । केंद्रीय मंत्री पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और दिल्ली के एस्कॉर्ट हॉस्पिटल में भर्ती थे। जहां उनका इलाज…

पीलीभीत: पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी पुलिसकर्मियों को करायी गई शुक्रवार की परेड।

पुलिस अधीक्षक पीलीभीत जय प्रकाश महोदय द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन पीलीभीत में शुक्रवार की परेड की सलामी ली गई तथा उसके पश्चात सभी पुलिसकर्मियों को परेड कराई गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस लाइन तथा मैस, बैरिकों का भी निरीक्षण किया गया। द्वारा प्रतिसार निरीक्षक को पुलिस लाइन परिसर में साफ सफाई कराने हेतु निर्देशित किया गया द्धारा ।

यूपी: भाजपा ने पंचायत चुनावों को लेकर बनाई रणनीति, मंत्री ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

उत्तर प्रदेश सरकार में कानून मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि कोई भी व्यक्ति पंचायत चुनाव में मतदान करने से वंचित न रह जाए, इसके लिए मतदाता सूची पर विशेष ध्यान दें। पंचायत चुनाव में सबसे छोटी इकाई बीडीसी होता है लेकिन, भाजपा की नजर में बीडीसी बहुत ही महत्वपूर्ण पद है। सामान्य रूप से बीडीसी का मतलब जब तक ब्लाक प्रमुख का चुनाव न हो जाए, तब तक ही इस पर ध्यान दिया जाता है। इसके बाद इन्हें सभी भूल जाते हैं। परंतु, सरकार और पार्टी ने तय किया…

दुनिया को कोरोना से बचाने के लिए आगे आया चीन, कोविड-19 के टीके संबंधी गठबंधन ‘कोवैक्स’ में लिया हिस्सा

चीन ने शुक्रवार को बताया कि वह कोविड-19 के टीके संबंधी गठबंधन ‘कोवैक्स’ में शामिल हो गया है। चीन में कोरोना वायरस के टीके के तीन उम्मीदवार क्लीनिकल परीक्षण के तीसरे चरण में है। चीन के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि देश ने गठबंधन का सह-नेतृत्व कर रहे ‘गावी’ के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए।शुरुआत में, चीन गठबंधन में शामिल होने पर सहमत नहीं था। वह गठबंधन में शामिल होने की अंतिम सीमा तक इसमें शामिल नहीं हुआ था। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने एक…

शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- कमल नाथ ने किसानों के साथ की धोखाधड़ी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्‍होंने आरोप लगाया कि 15 माह की कांग्रेस सरकार में कमल नाथ ने मध्य प्रदेश का सत्यानाश कर दिया। भाजपा से बदला लेने के लिए हमारी जनहित में चलाई गई योजनाओं को बंद कर दिया। शिवराज ने कहा कि कमल नाथ ने जनता ही नहीं विकास चाहने वाले विधायकों के साथ भी गद्दारी की। उन्‍होंने कर्जमाफी के नाम पर किसानों के साथ धोखाधड़ी की… शिवराज सिंह चौहान खंडवा के मूंदी और बुरहानपुर के ग्राम धूलकोट में पार्टी कार्यकर्ताओं…

शर्मसार: पिता ने 10 महीने की बेटी से किया रेप, मर गई तो Google पर ढूंढने लगा इलाज

वाशिंगटन: अमेरिका के पेन्सिल्वेनिया से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला देखने को मिला जहां एक पिता ने अपनी 10 महीने की बेटी का रेप किया। जब रेप के बाद बच्ची ने हिलना-डुलना बंद कर दिया तो इस शख्स ने गूगल पर सर्च किया कि अगर कोई बच्चा सांस लेना बंद कर दे तो उसकी मौत हो जाती है। इसके अलावा उसने सोशल मीडिया पर दोस्तों से बात भी की। ब्राउजर सर्च हिस्ट्री से खुली पोलजानकारी मुताबिक 29 वर्षीय स्टीवन ऑस्टिन ने पुलिस को फोन कर कहा कि अचानक उसकी…

गोवा CM का दावा- बनेंगे 2022 विधानसभा चुनाव में बीजेपी का चेहरा

2022 में गोवा की राजनीति के परिदृश्य को लेकर मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने दावा किया है कि पार्टी की ओर से उन्हें प्रोजेक्ट करने का फैसला लिया गया है और इसमें 40 में से 30 सीटों पर जीत हासिल करेंगे। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने गुरुवार को कहा कि 2022 राज्य विधानसभा चुनावों (2022 state Assembly elections) के लिए वे भारतीय जनता पार्टी का चेहरा होंगे। सावंत ने बताया कि भाजपा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में यह फैसला लिया गया है कि 2022 के चुनावों में उन्हें मुख्यमंत्री…

Bihar Election: चेहरे की बिसात से बिहार में उलटती-पलटती रही है चुनावी बाजी

बिहार के चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर का इस्तेमाल नहीं करने की लोजपा को दी गई भाजपा की चेतावनी ने सूबे में एक बार फिर चुनाव में चेहरे की सियासत की अहमियत का पुख्ता संदेश दे दिया है। चेहरे की अहमियत का ही तकाजा है कि नीतीश कुमार के नेतृव में चुनावी मैदान में उतरने के एलान के बावजूद भाजपा को केंद्र में अपने सहयोगी दल लोजपा को पीएम मोदी के चेहरे से दूरी बनाने की हिदायत देनी पड़ रही है। सूबे के चुनाव में चेहरों को लेकर…