फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 जून 2026 तथागत सामाजिक समिति (TSS) की मासिक बैठक ब्लॉक मोहम्मदाबाद में होगी जो दिनांक 26 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। यह बैठक प्रातः 11:00 बजे शिवकुमार पुत्र श्री मोतीलाल के निजी निवास, बड़ा कछपुरा, मदनपुर, थाना मोहम्मदाबाद, जनपद फर्रुखाबाद में संपन्न होगी।
बैठक में नगर पंचायत खिमसेपुर के मनोनीत सदस्य राघवेन्द्र सिंह शाक्य का सम्मान किया जाएगा। इसके साथ ही ब्लॉक मोहम्मदाबाद के ब्लॉक अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह शाक्य (पूर्व एसआई) तथा नगर पंचायत मोहम्मदाबाद के नगर अध्यक्ष बिपिन सैनी का स्वागत एवं सम्मान किया जाएगा।
बैठक के दौरान समिति की टेलीफोन डायरेक्टरी तैयार करने एवं उसके विस्तार को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके अतिरिक्त शिक्षा, स्वास्थ्य तथा अन्य सामाजिक मुद्दों से संबंधित शिकायतों एवं सुझावों पर भी विस्तृत चर्चा की जाएगी।
समिति पदाधिकारियों ने बताया कि बैठक में अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की जाएगी, जिन्हें अध्यक्ष महोदय की अनुमति से बैठक के दौरान प्रस्तुत किया जाएगा।
तथागत सामाजिक समिति ने सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं समाज के प्रबुद्ध नागरिकों से समय पर बैठक में उपस्थित होकर अपने विचार एवं सुझाव देने की अपील की है।
