पीलीभीत/बिलसंडा: शुक्रवार को कस्बा बिलसंडा के रूप देवी पब्लिक इंटर कॉलेज में कला-प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जिसमें कालेज के कक्षा-11 व कक्षा-12 के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ हिस्सा लिया।
अध्यापकों द्वारा आंकलन करने किया गया।तो प्रतियोगिता में एलिस कुशवाहा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं शगुन ने द्वितीय व सालिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसके अतिरिक्त चर्बी,इंफ्रा, सौम्या राठौर, रोहिणी कश्यप,, खुशी गुप्ता,अलीना,अलीशा ने भी खूबसूरत कलाकृतियां बनाकर पेश की।इंटर कालेज के प्रबंधक शिवेंद्र सिंह कुशवाहा व प्रधानाचार्य राजीव मौर्य ने बच्चों को पुरस्कृत भी किया।
पीलीभीत:इंटर कॉलेज में कला-प्रतियोगिता का आयोजन, विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर लिया हिस्सा।
