बिहार में क्यों हारा महागठबंधन? अखिलेश यादव ने बताई कहानी

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राष्ट्रीय जनता दल नीत महागठबंधन की हार पर बड़ा बयान दिया है. अखिलेश ने कहा कि यूपी, बिहार नहीं है. हम यूपी में पूरी तरह से तैयार हैं.

बिहार के संदर्भ में अखिलेश ने कहा कि मैंने खुद बिहार में प्रचार किया लेकिन मुझे कहीं नहीं लगा कि महागठबंधन हार रहा है. मुझे लगा कि तेजस्वी सीएम बनेंगे. उन्होंने कहा कि ऐसा लगा ही नहीं था कि तेजस्वी हार जाएंगे.

अखिलेश ने कहा कि ईवीएम में भी गड़बड़ी कई जगह सामने आई. अखिलेश ने कहा कि एक दिन ईवीएम को हटाना ही पड़ेगा. सपा चीफ ने दावा किया कि चुनाव के दौरान जो 10 हजार रुपये दिए गए उसका भी असर रहा. यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश ने कहा कि अब बिहार सरकार 10 हजार रुपये नहीं दे रही है. अखिलेश ने प्रशांत किशोर का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर की पार्टी हार गई. जब वह जमीन पर गए होंगे तो उन्हें पता चला होगा कि बीजेपी कैसे नैरेटिव बनाती है. गानों पर नैरेटिव बना देती है. कोई एआई से गानाबना दे तो उसका भी नैरेटिव बना देती है.

अखिलेश ने कहा कि यूपी का चुनाव बिहार से बहुत अलग होता है. हम राज्य में चुनाव के लिए अभी से तैयार हैं. सपा नेता ने कहा कि हमारी पार्टी पूरी सावधानी से काम कर रही है. हमारी पार्टी और उसके नेता बीजेपी के बनाए नैरेटिव में नहीं फसेंगे.

विशेष : ये बात अखिलेश यादव ने आज तक से कही