अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून को रिलीज हुई थी। वहीं शाहिद कपूर की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ 19 जून को रिलीज हुई थी। जानिए इन फिल्मों ने आज शनिवार को कितनी कमाई की है।
बड़ी स्टारकास्ट के साथ रिलीज हुई ‘वेलकम टू द जंगल’ पर अच्छा कलेक्शन कर रही है। आज शनिवार के दिन इस फिल्म ने 3.85 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 101.50 करोड़ का हो गया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
कॉकटेल 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए आज 16 दिन हो चुके हैं। अब इसकी कमाई काफी कम हो गई है। आज शनिवार को ‘कॉकटेल 2’ ने 67 लाख का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 90.82 करोड़ का हो गया है।
