Friday, 30 October 2026 | 9:38 PM
भारत

सेमीफाइनल में विराट कोहली रचेंगे इतिहास, निशाने पर 2 दिग्‍गजों के बड़े रिकॉर्ड

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले सेमीफाइनल में भारतीय टीम की टक्‍कर ऑस्‍ट्रेलिया से होगी। 4 मार्च को यह मुकाबला दुबई क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच को जीतने वाली टीम जहां फाइनल में जगह पक्‍की करेगी, वहीं हारने वाली टीम को अपने घर जाना होगा। बड़े मैच में रन बनाने वाले भारतीय स्‍टार विराट कोहली क
Share:
सेमीफाइनल में विराट कोहली रचेंगे इतिहास, निशाने पर 2 दिग्‍गजों के बड़े रिकॉर्ड

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले सेमीफाइनल में भारतीय टीम की टक्‍कर ऑस्‍ट्रेलिया से होगी। 4 मार्च को यह मुकाबला दुबई क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच को जीतने वाली टीम जहां फाइनल में जगह पक्‍की करेगी, वहीं हारने वाली टीम को अपने घर जाना होगा। बड़े मैच में रन बनाने वाले भारतीय स्‍टार विराट कोहली के पास सेमीफाइनल में इतिहास रचने का मौका होगा। मंगलवार को किंग कोहली 1 नहीं 2 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। इस मैच में विराट कोहली 130 रन बनाते हैं तो वह चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज बन जाएंगे। कोहली ने चैंपियंस ट्रॉफी में अब तक 16 मैच खेले हैं। इस दौरान 15 पारियों में उन्‍होंने 82.75 की औसत और 89.94 की स्‍ट्राइक रेट से 662 रन बनाए हैं।

ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ अगर विराट कोहली 40 रन बनाते हैं तो वह चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्‍लेबाज बन जाएंगे। इ‍स लिस्‍ट में टॉप पर शिखर धवन हैं। मिस्‍टर आईसीसी के नाम से फेमस गब्‍बर ने चैंपियंस ट्रॉफी के 10 मैच की 10 पारियों में 701 रन बनाए थे। और आगे इस मैच में अब विराट कोहली के बल्‍ले ने आग उगली और वह 139 रन बना देते हैं तो वनडे क्रिकेट इतिहास में दूसरे सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बैठर बन जाएंगे। कोहली श्रीलंका के महान विकेटकीपर बल्‍लेबाज कुमार संगाकारा को पछाड़ देंगे। कोहली ने अपने वनडे करियर में अब तक 300 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान 286 पारियों में वह 14096 रन बना चुके हैं।