Monday, 05 October 2026 | 4:28 AM
भारत

वाराणसी के नमो घाट पर 24 से 26 अक्टूबर तक भव्य एयर शो, मुख्यमंत्री योगी ने तैयारियों की समीक्षा की

वाराणसी के नमो घाट पर 24 से 26 अक्टूबर 2026 तक प्रस्तावित भव्य एयर शो को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने भीड़ प्रबंधन, यातायात, पार्किंग, सुरक्षा, चिकित्सा, स्वच्छता और आपातकालीन व्यवस्थाओं की पुख्ता तैयारी के निर्देश दिए।
Share:
वाराणसी के नमो घाट पर 24 से 26 अक्टूबर तक भव्य एयर शो, मुख्यमंत्री योगी ने तैयारियों की समीक्षा की
Read in your preferred language.

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज) 03 अक्टूबर 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में देश की सामरिक क्षमताओं और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने वाले आयोजनों को नई पहचान मिल रही है। इसी क्रम में वाराणसी के नमो घाट पर 24 से 26 अक्टूबर 2026 तक प्रस्तावित भव्य एयर शो की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि एयर शो में बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए भीड़ प्रबंधन, यातायात, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने प्रत्येक सेक्टर में मजिस्ट्रेट तथा प्रशिक्षित पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नमो घाट सहित काशी के प्रमुख घाटों और आसपास के क्षेत्रों में जल एवं थल मार्ग से आवागमन को सुचारु बनाए रखने के लिए समन्वित कार्ययोजना तैयार की जाए। इसके साथ ही दर्शकों के लिए पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा, स्वच्छता तथा आपातकालीन सेवाओं की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने भारतीय वायुसेना, वाराणसी जिला प्रशासन, पुलिस तथा संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। सुरक्षा और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए मॉकड्रिल कराने पर भी जोर दिया गया।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि एयर शो के दौरान आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और आयोजन सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सुचारु रूप से संपन्न हो, इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।