Sunday, 04 October 2026 | 4:33 AM
भारत

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें –शोषित समाज दल

Share:
 मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें –शोषित समाज दल
Read in your preferred language.

पटना 2 अक्टूबर। शोषित समाज दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र कटियार ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कार्यकलापों की आलोचना करते हुए कहा कि वे मतदाताओं और जनता के धैर्य की परीक्षा न लें।उन्हें नैतिकता का आधार पर तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि sir में काफी गड़बड़ी चुनाव आयुक्त ने की है। विपक्ष समेत संकड़ों वरिष्ठ वकीलों , युवाओं ने ढेर सारे उदाहरण भी प्रमाण के साथ दिए हैं बावजूद इसके अभी तक इस्तीफा नहीं दिया है जो देश के लिए काफी खतरनाक है। 
श्री कटियार तीन दिनों के दौरा के लिए बिहार आए हुए थे। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि देश की मोदी सरकार के इशारे पर यह सब हो रहा है। उनकी सरकार में शामिल दल भी उनकी दलाली में लगी हुई है। वे चुनाव आयोग की मदद से कबतक देश की शासन पर जमें रहेगे? जनता उनकी कारगुजारियों से पूरी तरह वाकिफ हो गई है। भाजपा की सरकार में शामिल जेडीयू  के नीतीश कुमार, उपेन्द्र कुशवाहा, , जीतन राम मांझी ,चिराग पासवान भी उतना ही दोषी है जितना भाजपा। जनता उन्हें भविष्य में माफ नहीं करेगी । दूसरी ओर विपक्ष भी कमजोर स्थिति में है।उनके पास जनता के हितों के लिए कोई खास कार्यक्रम नहीं है। वे सभी ब्राह्मणवाद और पूंजीवाद के समर्थक हैं।उनसे किसी प्रकार की भलाई की उम्मीद करना बेवकूफी होगी।