फर्रूखाबाद,कायमगंज (द दस्तक 24):
कानपुर जोन की अपर पुलिस महानिदेशक श्रीमती अनुपमा कुलश्रेष्ठ के निर्देशन तथा कानपुर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री यमुना प्रसाद के कुशल पर्यवेक्षण में फतेहगढ़ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोतवाली कायमगंज पुलिस ने पिछले 35 वर्षों से फरार चल रहे मफरूर एवं स्थायी वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है पूरा मामला?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 09 मार्च 1991 को वादी द्वारा अपनी पत्नी के देर रात हुए अपहरण के संबंध में कोतवाली कायमगंज में तहरीर दी गई थी। इस आधार पर पुलिस ने अज्ञात अभियुक्तों के खिलाफ मु0अ0सं0 108/1991 धारा 364 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज किया था।
विवेचना के दौरान जब अपहृता की बरामदगी हुई, तो मामले में कुल 10 अभियुक्तों के नाम प्रकाश में आए। इनमें से अभियुक्त नन्हे उर्फ नसीम गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने संभावित ठिकानों को बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था।
court द्वारा घोषित किया गया था मफरूर:
पुलिस द्वारा लगातार दबिश दिए जाने के बावजूद आरोपी पकड़ में नहीं आ रहा था। जिसके बाद माननीय न्यायालय द्वारा दिनांक 28 अक्टूबर 2022 को धारा 299 सीआरपीसी के तहत अभियुक्त के खिलाफ स्थायी वारंट जारी करते हुए उसे मफरूर घोषित किया गया था।
पुलिस टीम को मिली सफलता:
कायमगंज पुलिस टीम काफी समय से इस मामले में आरोपी की तलाश कर रही थी। 02 अक्टूबर 2026 को पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वांछित अभियुक्त नन्हे उर्फ नसीम (पुत्र दुल्ला बंजारा उर्फ अब्दुल्ला, निवासी ग्राम छतरई, कोतवाली कायमगंज, जनपद फतेहगढ़) को गिरफ्तार कर लिया।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:
- मु0अ0सं0 108/91 धारा 364/147/149 भादवि, थाना कायमगंज, जनपद फतेहगढ़।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
- प्रभारी निरीक्षक - श्री विनोद कुमार शुक्ल
- उप निरीक्षक - श्री शिव कुमार
- कांस्टेबल - विकास बाबू
गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी एवं वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।