
जनपद में भी छात्रवृत्ति से संबंधित विद्यालयों में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। महीयसी महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, फतेहगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद्र वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी शालिनी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी योगेश पांडेय तथा विद्यालय की प्रधानाचार्य उपस्थित रहीं।
अधिकारियों एवं अतिथियों ने सजीव प्रसारण के माध्यम से प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में सहभागिता की तथा छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति के स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के माध्यम से छात्रवृत्ति योजना से लाभान्वित विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। छात्रवृत्ति मिलने से विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई जारी रखने में आर्थिक सहायता प्राप्त होगी।