Friday, 30 October 2026 | 7:31 PM
लाइफ स्टाइल

मच्‍छरों को दूर भगाएंगे ये तेल -सरसों का तेल

सरसों का तेल और अजवाइन हर घर की रसोई में मौजूद होते हैं. एक बड़े चम्मच सरसों के तेल में एक चम्‍मच अजवाइन डाल लें और फिर इसे धीमी आंच पर कुछ मिनट पका लें. जब यह ठंडा हो जाए तो इसे छान लें. सोने से पहले इसकी कुछ बूंदें लें और अपने शरीर के खुले भागों पर लगा लें. इसकी गंध से मच्छर आपको नहीं काटेंगे और आ
Share:
मच्‍छरों को दूर भगाएंगे ये  तेल -सरसों का तेल

सरसों का तेल और अजवाइन हर घर की रसोई में मौजूद होते हैं. एक बड़े चम्मच सरसों के तेल में एक चम्‍मच अजवाइन डाल लें और फिर इसे धीमी आंच पर कुछ मिनट पका लें. जब यह ठंडा हो जाए तो इसे छान लें. सोने से पहले इसकी कुछ बूंदें लें और अपने शरीर के खुले भागों पर लगा लें. इसकी गंध से मच्छर आपको नहीं काटेंगे और आप चैन की नींद सो पाएंगे|

नीम का तेल:
नीम के तेल की कुछ बूंदे नारियल तेल में मिला लें और अपने शरीर के खुले हिस्‍सों पर लगाएं. इसके अलावा सोते से पहले अपने कमरे में नीम के तेल का दीपक भी जला सकते हैं. इन तरीकों से आप मच्छरों को दूर भगा सकते हैं|

लैवेंडर ऑयल:
मच्छरों से बचना है तो आप लैवेंडर ऑयल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए सोने से पहले यह तेल अपनी स्किन पर लगाएं. आप मच्छरों से सुरक्षित रहेंगे और आपको मच्‍छर नहीं काटेंगे|