प्रियंका गांधी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा 2022 का चुनाव

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने यहां स्पष्ट किया है कि प्रदेश में 2022 का विधान सभा चुनाव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा।

यह दावा किया कि राज्य में अगली सरकार कांग्रेस की होगी। इसके लिए जमीनी स्तर पर संगठन का ढांचा तैयार किया जाएगा। हर गली में कांग्रेस के कार्यकर्ता होंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने यहां मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रदेश में जनता के बीच खोया विश्वास पार्टी वापस हासिल करेगी। लोगों का कांग्रेस में भरोसा कई गुना बढ़ेगा। सब कुछ टिप्स पर होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जमीनी स्तर पर तैयारियों में जुटीं हैं। एक-एक बिंदु पर एंजेडा संग कार्ययोजना बनाई जा रही है।