फर्रुखाबाद में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 जनवरी 2026 कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र में सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव संकिसा रोड स्थित बहादुर नगला रेलवे अंडरपास से लगभग 50 मीटर दूर चंपत नगला की ओर सड़क किनारे पड़ा मिला।

 मृतक की उम्र करीब 25 वर्ष आंकी जा रही है, हालांकि समाचार लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी एवं नीमकरोरी चौकी इंचार्ज यतेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गहन जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

चौकी इंचार्ज यतेंद्र सिंह ने मीडिया को बताया कि युवक के पास से कोई पहचान संबंधी दस्तावेज या सामान बरामद नहीं हुआ है। प्रथम दृष्टया शरीर पर किसी प्रकार की स्पष्ट चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। युवक की मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

पुलिस के अनुसार मृतक के बाएं हाथ की कलाई पर “VIKRAM”लिखा का टैटू बना हुआ है। इन्हीं पहचान चिह्नों के आधार पर पुलिस युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

फिलहाल पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है और गुमशुदगी के मामलों से मिलान किया जा रहा है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई