Saturday, 21 November 2026 | 2:23 AM
उत्तर प्रदेश

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी प्रणय सिंह की उपस्थिति में डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का शुभारंभ किया गया

Share:
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी प्रणय सिंह की उपस्थिति में डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का शुभारंभ किया गया
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी प्रणय सिंह की उपस्थिति में डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का शुभारंभ किया गया। जनपद में एक केंद्र कलेक्ट्रेट परिसर में तथा तीन केंद्र कासगंज, अमांपुर और पटियाली तहसीलों में संचालित किए जा रहे हैं। तहसील स्तर पर इनकी जिम्मेदारी संबंधित उप जिलाधिकारियों को सौंपी गई है।
डेमोंस्ट्रेशन सेंटर पर नागरिकों को बताया जा रहा है कि ईवीएम में वोट किस तरह दर्ज होता है और वीवीपैट के माध्यम से मतदाता अपनी डाली गई वोट की पर्ची किस प्रकार देख सकता है। नागरिक स्वयं मशीनों पर डेमोंस्ट्रेशन करके मतदान प्रक्रिया को समझ सकते हैं। प्रशिक्षित कर्मचारी उनकी शंकाओं और भ्रांतियों का समाधान भी कर रहे हैं।
जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदाता का विश्वास सर्वोपरि है। निर्वाचन प्रक्रिया के प्रत्येक चरण की सही और प्रमाणिक जानकारी नागरिकों तक पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे अपने निकटवर्ती कलेक्ट्रेट या तहसील परिसर में पहुंचकर ईवीएम और वीवीपैट की कार्यप्रणाली को समझें तथा दूसरों को भी जागरूक करें।